{"_id":"677ad09e070e8e49800a0ab5","slug":"district-level-football-competition-will-start-from-january-11-sonipat-news-c-197-1-snp1007-130368-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिलास्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का 11 जनवरी से होगा आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिलास्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का 11 जनवरी से होगा आगाज
Mon, 06 Jan 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जिला फुटबॉल संघ की तरफ से 11 से 12 जनवरी तक लड़कों की अंडर-20 जिलास्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष कुलदीप सोलंकी ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल जिले के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। फुटबॉल प्रतियोगिता जैन बाग काॅलोनी स्थित एसएम हिंदू फुटबॉल अकादमी के मैदान में आयोजित की जाएगी।
जिला फुटबॉल संघ के महासचिव नरेश मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में 2006 से 2009 के बीच जन्म लेने वाले खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में केवल वह खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका आधार कार्ड जिले से संबंधित हो। जिला प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय अंडर-20 फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 11 जनवरी काे दोपहर तीन बजे से होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमें 11 जनवरी सायं तक अपना पंजीकरण करवा लें। प्रतियोगिता में केवल वहीं खिलाड़ी या टीमें भाग ले सकती हैं, जिन्होंने 2025 में जिला फुटबॉल संघ में पंजीकरण करवाया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों को अपने फोटो, आधार कार्ड की वास्तविक व फोटोकॉपी साथ लानी होगी।