फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dispute regarding construction of Chaupal, Sarpanch filed a case

Sonipat News: चौपाल निर्माण को लेकर विवाद, सरपंच ने दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 07 Feb 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 07 Feb 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Dispute regarding construction of Chaupal, Sarpanch filed a case
गन्नौर। गांव बजाना खुर्द में चौपाल निर्माण को लेकर विवाद हो गया। गांव की सरपंच ने गन्नौर थाना पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया। उन्होंने तीन ग्रामीणों पर चौपाल निर्माण में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

सरपंच नीरज शर्मा ने शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत को एमपी कोटे के तहत चौपाल निर्माण के लिए धनराशि प्राप्त हुई थी। सभी संबंधित अधिकारियों ने भी चौपाल निर्माण की मंजूरी प्रदान कर दी है। आरोप है कि तीन ग्रामीण दीपक, प्रवीन व विजय चौपाल निर्माण में बाधा डाल रहे हैं। सरपंच का आरोप है कि दीपक पहले से ही सजायाफ्ता है, हथियार रखता है। उसने पंचायत भवन पर अवैध कब्जा कर रखा है। उन्होंने मामले से जुड़ी एक वीडियो पुलिस को सौंपी है। इसमें दीपक को हथियार के साथ देखा जा सकता है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed