फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Diseases are increasing during the rainy season, patients of fever, dengue and malaria are being found.

Sonipat News: बारिश के मौसम में बढ़ रही बीमारियां, बुखार, डेंगू व मलेरिया के मरीज मिल रहे

Sun, 25 Aug 2024 04:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Diseases are increasing during the rainy season, patients of fever, dengue and malaria are being found.
सोनीपत। बारिश के मौसम में लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। बुखार के साथ डेंगू व मलेरिया के मरीज मिल रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में बुखार के मरीजाें की संख्या दोगुनी हो गई है। पहले बुखार, जुकाम, खांसी के 300 मरीज अस्पताल में उपचार कराने आते थे। अब 600 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। साथ ही डेंगू लैब पर रक्त जांच कराने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। बीमारियों से बचाव के लिए चिकित्सक मरीजों व उनके अभिभावकों को सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिलेभर में अब तक डेंगू से 18 और मलेरिया के 28 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें से एक मरीज दो दिन से जिला नागरिक अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती है। वर्तमान में रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते कई दिन से जगह-जगह भरे पानी में मच्छर पनपने की आशंका बन रही है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। सरकारी और निजी अस्पतालों में बड़ी संख्या में बुखार पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। मलेरिया के साथ डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल के दूसरी मंजिल पर स्थित डेंगू लैब पर रक्त के नमूने देने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। पहले 10 से 15 मरीजों के रक्त के सैंपल लिए जाते थे। अब रोजाना 30 से 35 मरीजों के रक्त के नमूने लिए जा रहे हैं। डेंगू, मलेरिया व वायरल बुखार के लक्षणों में भी आपस में समानता होने के कारण चिकित्सकों को भी परेशानी हो रही है। लैब में टेस्ट करवाने वालों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

मरीजों को सावधानी बरतना जरूरी
फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र राणा का कहना है कि इस मौसम में मरीजों को सावधानी बरतना जरूरी है। सावधान नहीं रहने से परिवार के अन्य सदस्य भी चपेट में आ सकते हैं। वायरल के साथ मलेरिया के भी एक-दो मरीज सामने आए हैं। प्रतिदिन 60 से अधिक मरीजों की मलेरिया की जांच होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन


जिलेभर में अब तक डेंगू से 18 और मलेरिया के 28 मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य कर्मी रोजाना घर-घर जाकर कूलरों, ड्रमों व अन्य बर्तनों में भरे हुए पानी में लार्वा की जांच कर रहे हैं। साथ ही लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए सलाह दी जा रही है।
डॉ. मनजीत राठी, जिला मलेरिया अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed