फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Disabled toilet kept locked for two and a half years at railway station

Sonipat News: रेलवे स्टेशन पर ढाई साल से ताले की कैद में दिव्यांगों का शौचालय

Wed, 18 Jun 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Disabled toilet kept locked for two and a half years at railway station
फोटो 01- सोनीपत स्टेशन के दिव्यांग शौचालय पर लगाया गया ताला। संवाद
सोनीपत। दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर 20222 में शौचालय का निर्माण करवाया गया था, मगर इसमें आज तक पानी की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके अलावा शौचालय पर तब से लेकर आज तक ताला लटका हुआ है। ऐसे में अगर किसी दिव्यांग यात्री को शौच जाने की जरूरत पड़ती है तो उसे परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

शौचालय का निर्माण करने के साथ इसमें टाइल, पत्थर, लगवाकर रंगाई-पुताई के अलावा बाहर ग्रिल लगाई गई थी। कुछ दिन तक शौचालय को खोलने के बाद इस पर ताला लगा दिया गया, जो आज तक नहीं खुला है। ऐसे में स्टेशन पर आने वाले दिव्यांग यात्रियों को आमजन के लिए बनाए गए शौचालय का इस्तेमाल करना पड़ता है। रेलवे अधिकारी इन शौचालयों के ताले तभी खोलते हैं, जब उनको यह पचा चलता है कि कोई उच्च अधिकारी जांच करने के लिए आने वाला है।
विज्ञापन

उच्च अधिकारी के सराहने के एक माह बाद लगाया ताला
सोनीपत स्टेशन से रोजाना करीब 40 हजार यात्री दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन करते हैं। महिलाओं, पुरुषों व दिव्यांगों के लिए स्टेशन पर अलग-अलग शौचालय तैयार किए गए हैं। 16 दिसंबर 2022 को उत्तर रेलवे के उच्च अधिकारियों ने स्टेशन का निरीक्षण कर इस प्रयास की सराहना की थी, लेकिन इसके एक माह बाद ही दिव्यांगों के शौचालय पर ताला लगा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए भवन में एयरपोर्ट की तर्ज पर होंगे शौचालय
अधिकारियों ने बताया कि नए भवन में शौचालय एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाए जाएंगे। नए भवन में शौचालय बनने से सभी यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग व्यवस्था होने से उन्हें अन्य वर्ग के शौचालयों का प्रयोग नहीं करना पड़ेगा।

सोनीपत स्टेशन के दिव्यांग शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं है। नए भवन में हर वर्ग के लिए अलग शौचालय का निर्माण करवाया जा रहा है। - मुकेश कुमार, मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक, रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed