फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Disabled girl kidnapped, all three accused arrested

Sonipat News: दिव्यांग लड़की का अपहरण, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Apr 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 05 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Disabled girl kidnapped, all three accused arrested
फोटो 23: सोनीपत के मुरथल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए आरोपी पुलिस टीम के साथ। स्रोत पुलिस प् - फोटो : संवाद
सोनीपत। मुरथल फ्लाईओवर के नीचे से ऑटो सवार तीन युवकों ने दिव्यांग लड़की का अपहरण कर लिया और भागने लगे। लड़की के शोर मचाने पर बाइक सवार दो राहगीरों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसी बीच पुलिस टीम भी गश्त करते हुए पहुंची तो आरोपी लड़की को गांव नांगल खुर्द के पास छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुरथल थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार तड़के पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि एक लड़की का मुरथल फ्लाईओवर के नीचे से अपहरण किया गया है।
विज्ञापन

इस पर मुरथल थाना व स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने तुरंत नाकाबंदी कर गश्त बढ़ा दी। कुछ देर बाद लड़की को बरामद कर लिया गया। दिव्यांग लड़की ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई की रहने वाली है और सोनीपत में रहती है। वह तड़के साढ़े तीन बजे किसी काम से मुरथल फ्लाईओवर के नीचे पहुंची तो ऑटो सवार तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। इस पर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर सड़क से गुजर रहे बाइक सवार दो राहगीरों ने ऑटो का पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस टीम ने भी गश्त करते हुए पहुंच गई। उसके बाद नाकाबंदी कर गश्त बढ़ाई गई। पुलिस की गाड़ी व बाइक सवारों को देखकर ऑटो सवार लड़की को नांगल खुर्द रजबहा के पास छोड़कर भाग गए। पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। उसके बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एएसआई मनमोहन की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव मुरथल निवासी सावन, दीपक व गौरव हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

फोटो 23: सोनीपत के मुरथल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए आरोपी पुलिस टीम के साथ। स्रोत पुलिस प्

फोटो 23: सोनीपत के मुरथल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए आरोपी पुलिस टीम के साथ। स्रोत पुलिस प्- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed