फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Diesel-petrol gave the fourth blow of inflation

Sonipat News: डीजल-पेट्रोल ने दिया महंगाई का चौथा झटका

Mon, 25 May 2026 09:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 25 May 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
Diesel-petrol gave the fourth blow of inflation
फोटो : सोनीपत के एक फिलिंग स्टेशन पर स्कूटी में पेट्रोल भरवाती युवती। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। पेट्रोल और डीजल के दामों में 10 दिन में चौथी बार बढ़ोतरी की गई है। सोमवार को चौथा झटका दिया गया। इसके साथ ही पेट्रोल 2.60 रुपये बढ़कर 102.72 रुपये पहुंच चुका है जबकि डीजल का भाव 2.71 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 95.37 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
तेलों के दाम बढ़ने के बाद सोमवार से सभी पंपों पर पेट्रोल-डीजल के नए भाव लागू हो गए हैं। इस बीच किसी पंप पर ईंधन की किल्लत का मामला सामने नहीं आया है। लोगों में संशय बना है कि पेट्रोल-डीजल के दामों में जल्द 10 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

लोगों को खाद्य पदार्थों से लेकर रोजमर्रा की चीजों के भाव पर संकट मंडराता दिख रहा है। तेल की बढ़ी कीमतों से महंगे सफर के बाद माल ढुलाई के भाड़े में बढ़ोतरी होने के कयास शुरू हो गए हैं। इससे खाद्य सामग्री, सब्जियों जैसी रोजमर्रा की चीजों के दाम जल्द बढ़ने की संभावना बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार पर महंगाई रूपी संकट के बादल मंडराने का खतरा
जिले में इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम व रिलायंस के करीब 222 फिलिंग स्टेशनों के माध्यम से रोजाना हजारों लीटर ईंधन की खपत हो रही है। पहली बार दाम बढ़ते ही जहां ऑटो चालकों ने 50 प्रतिशत किराया बढ़ाकर लोगों का सफर महंगा कर दिया था वहीं, अब माल ढुलाई के भाड़े बढ़ोतरी से खाद्य पदार्थों के दामों पर असर पड़ता दिखाई दे रहा है।
खाद्य बाजार में भी महंगाई बढ़ने रूपी संकट के बादल मंडरा सकते हैं। अब लोगों की नजर खाद्य सामग्री के भावों पर टिकी है। लोगों की मांग है कि पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में कटौती कर उन्हें राहत दी जाए। वहीं डीजल के दाम में इजाफा होने से किसानों को खेतों में जुताई-बुआई करना महंगा पड़ेगा।


वर्जनपेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार चौथी बार ऊपर से बढ़ोतरी होने के बाद पंपों पर नए रेट सोमवार से लागू हो चुके हैं। फिलिंग स्टेशनों पर फिलहाल तेल संबंधी कोई किल्लत नहीं है। -प्रविंदर खत्री, प्रधान, पेट्रोल पंप एसोसिएशन, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed