फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Didn't reply even after notice, NAP confiscated agency's security money

Sonipat News: नोटिस के बाद भी नहीं दिया जवाब, नप ने जब्त की एजेंसी की सुरक्षा राशि

Fri, 10 May 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 10 May 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Didn't reply even after notice, NAP confiscated agency's security money
गोहाना। शहर वासियों को आचार संहिता तक बंदरों के आतंक का सामना करना पड़ेगा। नगर परिषद की तरफ से आचार संहिता के बाद बंदर पकड़ने का टेंडर लगाया जाएगा। नप ने जिन एजेंसी को बंदर पकड़ने का टेंडर दिया था, उसने न तो बंदर पकड़े और ना ही तीन बार जारी किए गए नोटिसों का जवाब दिया। जिस पर कार्रवाई करते हुए नप ने एजेंसी की सुरक्षा राशि जब्त कर ली हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद ने शहर में बंदरों का आतंक कम करने के लिए बंदर पकड़ने का टेंडर जारी किया था, लेकिन ठेकेदार बंदर पकड़ने का काम शुरू नहीं कर रहा है। नगर परिषद की तरफ से तीन बार नोटिस जारी किए गए। ठेकेदार की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। अब नगर परिषद ने एजेंसी की सुरक्षा राशि जब्त कर ली है और उसका टेंडर रद्द कर दिया है। नप के अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी का ठेकेदार बंदर पकड़ने का काम शुरू करने के लिए बार-बार समय मांग रहा था। अब ठेकेदार ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है। जिसके बाद एजेंसी पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

वर्जन
बंदर पकड़ने के लिए एजेंसी के पास तीसरा व अंतिम नोटिस भेजा था, लेकिन एजेंसी ने कोई जवाब नहीं दिया और न ही बंदर पकड़ने का काम शुरू किया। अब एजेंसी की सुरक्षा राशि जब्त ली गई है। आचार संहिता के बाद फिर से टेंडर लगाया जाएगा।-निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed