फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Devuthani Ekadashi: Demand for handmade embroidered bridal lehengas and Kanjeevaram sarees soar

देवउठनी एकादशी : हैंडमेड कढ़ाई वर्क के ब्राइडल लहंगों, कांजीवरम साड़ी की बढ़ी डिमांड

Sat, 01 Nov 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 01 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Devuthani Ekadashi: Demand for handmade embroidered bridal lehengas and Kanjeevaram sarees soar
फोटो 35- सोनीपत की कपड़ा मार्केट ​स्थित दुकान पर साड़ियां पसंद करती महिलाएं। संवाद
सोनीपत। देवउठनी एकादशी के साथ शनिवार से जिलाभर में विवाह जैसे मांगलिक कार्यों का दौर शुरू हो जाएगा। कपड़ा बाजार में खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ जुटने लगी है। विवाह सीजन को लेकर सिल्क व हैंडमेड कढ़ाई वर्क के ब्राइडल लहंगों के साथ कांजीवरम, जयपुरी, फैंडी सिल्क, बनारसी, जयकार्ड प्रिंटिड साड़ियों की डिमांड बढ़ने लगी है। महिलाएं व युवतियां विवाह की खरीदारी में व्यस्त नजर आने लगी हैं।
विज्ञापन

आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर शनिवार को जिलाभर में 400 से ज्यादा जोड़े परिणय सूत्र से बंधेंगे। शहर के मुरथल, बहालगढ़ व एटलस रोड पर बने बैंक्वेट हाल, मैरिज पैलेस, होटलों में नवंबर व दिसंबर में विवाह की शहनाइयां गूजेंगी। विवाह को लेेकर लोग खरीदारी में जुट गए हैं। कपड़ा बाजार में शुक्रवार को काफी महिलाएं अपनी मनपसंद के कपड़ें पसंद करतीं नजर आईं।
विज्ञापन

कपड़ा मार्केट स्थित दुकानदार अश्वनी कुमार, लक्ष्य ने बताया कि विवाह को लेकर युवतियां फैशन के दौर में विभिन्न डिजाइनों से निर्मित सिल्क व हैंडमेड कढ़ाई वर्क के ब्राइडल लहंगा-चोली व महिलाएं कांजीवरम, जयपुरी, फैंडी सिल्क, बनारसी, सोफ्ट सिल्क, जयकार्ड प्रिंटिड साड़ियों को ज्यादा पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों पर ब्राइडल लहंगा-चोली 4500 से 35 हजार रुपये तक उपलब्ध है, जबकि साड़ियां 1500 से 8500 रुपये तक उपलब्ध हैं। वहीं दुकानदार नरेश कुमार, मोहित ने बताया कि युवा अलग-अलग डिजाइन में बनी शेरवानी, कोट-पेंट में टू-पीस की ज्यादा मांग कर रहे हैं। हैंडमेड कढ़ाई से बनी शेरवानी की ज्यादा मांग है। विशेष बुकिंग पर भी युवाओं की मनपसंद की शेरवानी बनवाई जा रही है।

बाजार में शेरवानी 3800 से 25 हजार तक, टू-पीस 2000 से 8500 रुपये तक उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए थ्री पीस कुर्ता-पायजामा, जैकेट की ज्यादा खरीद है। बाजार में अधिकतर माल दिल्ली, अंबाला व लुधियाना से मंगवाया जा रहा है। शहरभर के मैरिज पैलेस, बैंक्वेट हॉल, होटल प्रबंधन विवाह सीजन को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। कार्यक्रम के लिए 70 हजार से 1.50 लाख रुपये तक मैरिज पैलेस, बैंक्वेट हॉल में बुकिंग जारी है।

फोटो 35- सोनीपत की कपड़ा मार्केट स्थित दुकान पर साड़ियां पसंद करती महिलाएं। संवाद

फोटो 35- सोनीपत की कपड़ा मार्केट स्थित दुकान पर साड़ियां पसंद करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed