फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Devendra Kadian gave support to BJP, said - If lathi charge is imposed, I will immediately take support back

Haryana: देवेंद्र कादियान ने भाजपा को दिया समर्थन, बोले- लाठियां बरसाई गईं तो सरकार से तुरंत ले लूंगा समर्थन

Thu, 10 Oct 2024 12:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 10 Oct 2024 12:08 AM IST
सार

कादियान ने समर्थकों संग बैठक की है। वह बोले कि शहर को स्वच्छ बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
Devendra Kadian gave support to BJP, said - If lathi charge is imposed, I will immediately take support back
जीत दर्ज करने के बाद देवेंद्र कादियान हाथ में झाड़ू लेकर सफाई करते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा की गन्नौर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते देवेंद्र कादियान ने कहा कि किसानों, कर्मचारियों या किसी वर्ग के लोगों पर सरकार की ओर से पहले की तरह लाठियां बरसाई गईं तो वह अपना समर्थन तुरंत वापस ले लेंगे। वह अपनी जेब में इस्तीफा तैयार रखेंगे।

विज्ञापन


बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपना समर्थन देने का एलान किया है। इससे पहले उन्होंने शहर के चिराग गार्डन में बैठक बुलाई। इसमें बड़ी तादाद में पहुंचे लोगों ने भाजपा सरकार के साथ जाने पर हाथ उठा कर सहमति जताई और कहा कि सरकार के साथ रहकर ही गन्नौर क्षेत्र में विकास की गति को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


कादियान ने कहा कि जनता से वादा किया था चुनाव जीतने के 24 घंटे बाद ही अपने काम में जुट जाएंगे। इसकी शुरुआत कर दी है। सुबह बाजार में आकर झाड़ू लगाई और कहा कि शहर को स्वच्छ बनाया जाएगा। देवा सोशल वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से करीब 90 लाख रुपये की लागत से दो ऑटोमेटिक मशीनें खरीदी हैं। यह मशीनें जनता को समर्पित की जाएंगी। इन मशीनों से शहर में सड़कों की सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सरपंच मेहर सिंह, सरपंच कर्मबीर, प्रमोद ढाका, महेश त्यागी, मंजीत कुमार, नरेंद्र यादव, अजित कादियान, हरीश वाधवा, अंकित मल्होत्रा, नपा वाइस चेयरमैन दिनेश अदलखा, सतीश जैन, वरुण जैन, अमित बत्रा, राजेंद्र गोस्वामी, संदीप ठरू मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed