{"_id":"664e188f0beef1d5800c9e85","slug":"development-work-stalled-in-rai-area-in-five-years-brahmachari-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118619-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल में राई हलके में विकास कार्य ठप : ब्रह्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल में राई हलके में विकास कार्य ठप : ब्रह्मचारी
विज्ञापन
सोनीपत के गांव दीपालपुर में जनसभा के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व सांसद धर्
सोनीपत। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि पांच साल में राई हलके में विकास कार्य ठप हैं। बहालगढ़, कुंडली, प्याऊ मनियारी जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में पानी निकासी और पक्की गलियों की सुविधा नहीं है, जिसके चलते इन क्षेत्रों में लोग परेशान हैं। साथ ही बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण क्षेत्र में नए उद्योग धंधे भी नहीं आ रहे है, जिसके कारण बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है।
कांग्रेस प्रत्याशी बुधवार को गांव दीपालपुर में जनसभा कर रहे थे। उन्होंने 25 मई होने वाले वाले चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार में भागीदारी होते हुए भी भाजपा विधायक विकास कार्यों को लेकर उदासीन है। जिसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है। यही कारण है कि भाजपा प्रत्याशी को अपने विधानसभा क्षेत्र में ही विरोध का सामना करना पड़ रहा है। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि पिछली बार भाजपा ने हलके के लोगों को विकास के झूठे सपने दिखाकर वोट लिए थे, लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी राई हलका विकास कार्यों के लिए तरस रहा है। इस दौरान पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक, जयभगवान आंतिल, बिजेंद्र आंतिल, रणजीत कौशिक, राजेश कौशिक, राजबीर कश्यप, सतीश कौशिक, रवि आंतिल, राहुल आंतिल, अमित सैनी, नवीन चौहान भी मौजूद रहे।