{"_id":"68cb0d5fe808c31a0a08e380","slug":"development-of-society-is-impossible-without-daughters-sunita-sonipat-news-c-197-1-snp1003-142409-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों के बिना समाज का विकास असंभव : सुनीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों के बिना समाज का विकास असंभव : सुनीता
Thu, 18 Sep 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। जब तक बेटियों को समान अधिकार, शिक्षा और सम्मान नहीं मिलेगा तब तक समाज का वास्तविक विकास संभव नहीं है। यह बात आशा वर्कर्स यूनियन की राज्य प्रधान सुनीता ने बुधवार को कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करने के उद्देश्य से चलाए गए राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के दौरान कहा।
बुधवार को यूनियन का एक जत्था राज्य प्रधान के नेतृत्व में खरखौदा पहुंचा। जत्थे ने खरखौदा सहित फरमाणा, भटगांव और झरोठ गांव में सभाएं कर लोगों को कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूक किया।
उपाध्यक्ष सुधा और सचिव कमलेश ने भ्रूण लिंग परीक्षण पर रोक संबंधी कानून और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की जानकारी दी। भटगांव के स्कूल और खरखौदा के वाल्मीकि मंदिर में बच्चों ने नाटक और गीत प्रस्तुत कर लोगों को संदेश दिया।
विज्ञापन
आशा वर्कर्स और ग्रामीणों ने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अनीता, छवि, सुदेश, प्रमिला, आनंद शर्मा भी मौजूद रहे। संवाद