फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Department swung into action due to the knock of Omicron in the state, vaccination at 35 places from today

प्रदेश में ओमिक्रॉन की दस्तक से हरकत में आया विभाग, आज से 35 जगहों पर टीकाकरण

Sat, 25 Dec 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Department swung into action due to the knock of Omicron in the state, vaccination at 35 places from today
सोनीपत बस अड्डे पर युवक को वैक्सीन लगाती स्टाफ नर्स। संवाद - फोटो : Sonipat
प्रदेश में ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। मुख्यालय की तरफ से 31 दिसंबर तक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिले में वैक्सीन की पहली डोज लगाने का 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसे लेकर विभाग की ओर से जिलेभर में टीकाकरण केंद्र दोबारा शुरू कर दिए हैं। शनिवार से जिलेभर में 35 जगहों पर लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश में ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद टीकाकरण केंद्रों पर दोबारा से भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। सरकार ने 1 जनवरी से वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाने वालों को धार्मिक स्थल, बसों, ट्रेनों व कार्यालयों में प्रवेश देने पर पाबंदी लगाई है। इसको देखते हुए सिविल सर्जन ने वीरवार को अपने कार्यालय में स्वास्थ्य अधिकारियों संग बैठक की थी। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को ज्यादा संख्या में वैक्सीन लगाने पर जोर दिया था, ताकि समय पर लोगों को कोरोना से बचाव किया जा सके। विभाग की ओर से जिले में अब तक 10 लाख 53 हजार 198 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। 6 लाख 42 लाख 649 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। शुक्रवार को जिलेभर में 11 हजार 774 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए सशक्त सुरक्षा कवच जरूरी
डीसी ललित सिवाच बताया कि सरकार व जिला प्रशासन कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर पूरी तरह सजग एवं सतर्क हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन्होंने पहली व दूसरी डोज नहीं लगवाई है, वे दोनों डोज अवश्य लगवा लें। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले सामने आने के कारण कोरोना नियमों का पालन कर बचा जा सकता है। ऐसे में मास्क की उपयोगिता के साथ वैक्सीनेशन स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत सुरक्षा कवच है। डीसी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि वे वैक्सीनेशन के लिए टीम नियुक्त करें, ताकि जब भी आवश्यकता हो वैक्सीनेशन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज इन जगहों पर लगाई जाएगी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 31 दिसंबर तक वैक्सीन की 100 प्रतिशत पहली डोज लगाने का लक्ष्य पूरा करना है। इसके लिए शनिवार से जिले में चयनित जगहों पर वैक्सीन लगाने का कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा। इनमें जिला अस्पताल, अग्रसेन भवन गुड़मंडी, महावीर कॉलोनी, सेक्टर-14 कम्यूनिटी सेंटर, सेक्टर-15 जैन स्थानक, ककरोई रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर, काली माता मंदिर, रेलवे स्टेशन, पीएचसी खानपुर कलां, गांव गामड़ी, सराय नामदार खां, लाठ, बिधल, खेड़ी दमकन, मोई हुड्डा, बढ़खालसा, भैंसवाल कलां, आंवली, कटवाल, जसराणा, गिवाना, खरखौदा, बिधलान, फरमाणा, खांडा, सिसाना, सीएचसी गन्नौर, मुंडलाना, बरोदा, बुटाना, जागसी, जवाहरा, गोहाना, बनवासा व मदीना में टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed