फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dense fog in Haryana, Trains affected in Hisar, vehicles seen crawling on highway in Sonipat

हरियाणा में घना कोहरा: हिसार में ट्रेनें प्रभावित, सोनीपत में हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए; तापमान में गिरावट

Thu, 14 Nov 2024 08:31 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत/हिसार/पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत/हिसार/पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 14 Nov 2024 08:31 AM IST
सार

सोनीपत में कोहरे के कारण ग्रामीण क्षेत्र में दृश्यता 20 मीटर तक सिमट गई और शहरी क्षेत्र में भी करीब 50 मीटर दूर दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे से नेशनल हाईवे-44 व 334 बी के साथ ही केजीपी-केएमपी पर भी वाहन रेंगते नजर आए।

विज्ञापन
Dense fog in Haryana, Trains affected in Hisar, vehicles seen crawling on highway in Sonipat
हरियाणा में छाया घना कोहरा - फोटो : संवाद

विस्तार

 

विज्ञापन

हिसार में वीरवार को लगातार तीसरे दिन घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन पर असर पड़ा है। कोहरे के कारण रात से ही दृश्यता में कमी आ गई थी, और सुबह के समय यह दृश्यता केवल 30 मीटर तक सीमित रह गई। घने कोहरे के चलते कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम में इस बदलाव के चलते तापमान में लगातार गिरावट हो रही है, और ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। कोहरे का असर सुबह और रात के समय अधिक दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना है, और तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। कोहरे के कारण सड़कों पर भी वाहन चालकों को कठिनाई हो रही है, जिससे प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है।

विज्ञापन

सिरसा में घनी धुंध का असर, दृश्यता 4 मीटर तक घटी

सिरसा में मौसम के बदलते मिजाज के साथ वीरवार को घनी धुंध छाई रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। धुंध का आलम ऐसा था कि दृश्यता मात्र 4 मीटर तक सीमित रह गई, जिससे सड़क यातायात और आवागमन में खासी दिक्कतें आईं।

साथ ही ठंडी हवा चलने से ठंड का असर और भी बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सिरसा में अगले कुछ दिनों तक इसी प्रकार के मौसम की संभावना जताई जा रही है, जिससे ठंड में और इजाफा हो सकता है। प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है, विशेषकर सुबह और रात के समय वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।

हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी

सोनीपत में वातावरण में लगातार दूसरे दिन कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित होकर रह गया। हाईवे सहित शहर में भी घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। जिससे वाहनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। हवा की गति कम रहने से प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्थिति में बना हुआ है।

बुधवार रात को ही वातावरण में हल्का कोहरा छाने लगा था। वीरवार सुबह ग्रामीण के साथ ही शहरी क्षेत्र में भी कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण वाहनों की गति थम गई है। कोहरे के कारण ग्रामीण क्षेत्र में दृश्यता 20 मीटर तक सिमट गई और शहरी क्षेत्र में भी करीब 50 मीटर दूर दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे से नेशनल हाईवे-44 व 334 बी के साथ ही केजीपी-केएमपी पर भी वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे का असर सडक़ों के साथ रेल यातायात पर दिखाई दे रहा है। रेलगाडिय़ां कई घंटे की देरी से चल रही है।



वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार बेहद खराब स्थिति में है। तडक़े पांच बजे एक्यूआई 300 दर्ज किया गया। वहीं वातावरण में पीएम 10 का स्तर 280 तो पीएम-2.5 का स्तर 349 दर्ज किया गया। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। चिकित्सक लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed