फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   dengu case less in last three days

राहत, तीन दिन में 4002 मरीजों की जांच, महज 12 डेंगू मरीज मिले

Sat, 06 Nov 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
dengu case less in last three days
जिले के लोगों के लिए राहत की खबर है। जिले में मौसम में आए बदलाव के साथ डेंगू का प्रकोप कम होने लगा है। दीपावली व विश्वकर्मा दिवस पर सरकारी अवकाश होने की वजह से कम संख्या में मरीज डेंगू जांच करवाने पहुंचे और शनिवार को तीन दिन के एकत्रित हुए 4002 सैंपलों की लैंब में जांच की गई। जिसमें केवल 16 मरीजों की पुष्टि हो पाई। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का आंकड़ा भी लगातार कम हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू का प्रकोप अक्तूबर माह में चरम पर था। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ें के अनुसार अक्तूबर माह में 18 से 20 डेंगू के मरीज रोजाना मिल रहे थे। नवंबर माह में मौसम में आए बदलाव के कारण डेंगू के मरीजों में लगातार कमी हो रही है। अक्तूबर में निजी अस्पतालों से लेकर सरकारी अस्पतालों में डेंगू के मरीज काफी संख्या में पहुंचे। वहां पर मरीजों व उनके तीमारदारों की अधिक भीड़ रही। मौसम में बदलाव से राहत मिल रही है। हालांकि अभी वायरल की चपेट में भी लोग आ रहे हैं। जिसमें डेंगू की आशंका को देखते हुए सैंपल कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनविता कौशिक का कहना है कि दीपावली, विश्वकर्मा जयंती पर सरकारी अवकाश होने से कम ही मरीज डेंगू की जांच करवाने के लिए पहुंचे और तीनों दिनों की रिपोर्ट में 16 मरीज डेंगू संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार डोर-टू-डोर सर्वे कराया जा रहा है। इसके साथ ही बुखार से पीड़ित मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed