फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demonstration regarding problems of education, medical care and employment

Sonipat News: शिक्षा, चिकित्सा व रोजगार की समस्या को लेकर प्रदर्शन

Mon, 21 Apr 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 21 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Demonstration regarding problems of education, medical care and employment
फोटो 24- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर एसडीएम सुभाष चंद्र को ज्ञाप
सोनीपत। राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पार्टी प्रवक्ता सुखमेंद्र सिंह खर्ब के नेतृत्व में पुरानी कचहरी स्थित पटेल पार्क से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सुभाष चंद्र को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राकेश धारीवाल ने कहा कि देश व प्रदेश में आरक्षण समर्थक केंद्र व प्रदेश सरकार की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चारों ओर भ्रष्टाचार, लूट-खसोट, बेईमानी व अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। आरक्षण समर्थक केंद्र व प्रदेश सरकार की लचर व भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ जनता में रोष है। जनता में शिक्षा, चिकित्सा व रोजगार को लेकर समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी प्रवक्ता सुखमेंद्र सिंह खर्ब ने कहा कि यदि सरकार की ओर से पार्टी की मांगों पर शीघ्र अमल कर कार्रवाई नहीं की गई तो जल्द देश व प्रदेश में जन जागरण करते हुए 2 अक्तूबर को दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पार्टी नेता रणधीर सिंह पांचाल, सतीश धनखड़, हर्ष दांगी, राममेहर, नवीन, मुकेश व सोनू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो 24- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर एसडीएम सुभाष चंद्र को ज्ञाप

फोटो 24- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर एसडीएम सुभाष चंद्र को ज्ञाप

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed