{"_id":"677460049b6dc2accc01b891","slug":"demonstration-bore-fruits-repair-work-of-purkhas-road-started-sonipat-news-c-197-1-snp1008-130126-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रंग लाया प्रदर्शन, पुरखास रोड की मरम्मत का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रंग लाया प्रदर्शन, पुरखास रोड की मरम्मत का काम शुरू
Wed, 01 Jan 2025 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो 10- सोनीपत के खस्ताहाल गांव किलोहड़द-पुरखास रोड पर जिला पार्षद संजय बड़वासनी व ग्रामीणों क
सोनीपत। खस्ताहाल गांव किलोहड़द-पुरखास रोड पर सोमवार को अनोखे प्रदर्शन के बाद मंगलवार को मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रशासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की ओर से मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। ठेकेदार की ओर से जल्द किलोहड़द-पुरखास रोड के गड्ढों को भरवाया जाएगा। इससे वाहन चालकों सहित करीब दर्जनभर ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा। मरम्मत कार्य शुरू होने पर जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने ग्रामीणों के साथ अधिकारियों का आभार जताया।किलोहड़द-पुरखास रोड पर ज्यादा गड्ढे होने व लोगों की परेशानी को लेकर सोमवार को जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने ग्रामीणों के साथ गड्ढों में कुर्सियां बिछाकर हुक्के के साथ हरियाणवी अंदाज में रोष जताया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता पंकज गौड़ को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान करवाने की मांग की थी। जिला पार्षद संजय बड़वासनी, ग्रामीण संदीप, कुलदीप, समुद्र, सतवीर व राजेश ने कहा कि खस्ताहाल गांव किलोहड़द-पुरखास रोड के कारण वाहन चालकों के साथ ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। गड्ढों के कारण सड़क पर हादसा होने का भय बना रहता है। खस्ताहाल रोड पर कोहरा में वाहन चालकों की परेशानी बढ़ सकती है। जाहरी से पुरखास रोड पर कई जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इससे दर्जनभर गांवों के ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के सामने धरना शुरू करने को चेताया था। विभाग के कार्यकारी अभियंता ने मामले पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार को सड़क पर गड्ढे भरने का काम शुरू करवा दिया है।
--
गांव किलोहड़द-पुरखास रोड पर मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया गया है। फिलहाल सड़क के गड्ढों को भरवाया जा रहा है, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके। सर्द मौसम के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
- पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
गांव किलोहड़द-पुरखास रोड पर मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया गया है। फिलहाल सड़क के गड्ढों को भरवाया जा रहा है, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके। सर्द मौसम के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
- पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग