फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand to provide jobs to local youth in industrial units

Sonipat News: औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय युवाओं को नौकरी देने की मांग

Tue, 02 Jun 2026 07:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 02 Jun 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Demand to provide jobs to local youth in industrial units
फोटो : सोनीपत के खरखौदा आईएमटी में स्थानीय युवाओं के रोजगार को लेकर अपना पक्ष रखते दहिया खाप प्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र में स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय युवाओं को नौकरियों में प्राथमिकता की मांग उठाने वाले दहिया खाप प्रधान जयपाल दहिया मंगलवार को आईएमटी स्थित मारुति प्लांट गए और अधिकारियों से स्थानीय युवाओं को नौकरी देने में प्राथमिकता रखने का मांग की।

जयपाल दहिया का कहना है कि उन्होंने बीते माह एचएसआईआईडीसी कार्यालय में जाकर स्थानीय युवाओं की आईएमटी में स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाइयों में नौकरी देने में प्राथमिक रखने की मांग की थी। वहीं, मारुति प्लांट में भी इसे सुनिश्चित करने की बात कही थी।
विज्ञापन

मंगलवार को उनकी बैठक मारुति प्लांट में कंपनी के अधिकारियों से हुई। खाप प्रधान जयपाल का कहना है कि उन्होंने स्पष्ट कहा है कि स्थानीय युवाओं को रोजगार देना होगा। ऐसा नहीं होने पर यहां पर स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाइयों का क्या फायदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाप प्रधान का कहना है कंपनी की तरफ से पहले से ही स्थानीय युवाओं के नौकरी दिए जाने की बात कही गई है जिस पर उनकी तरफ से संबंधित युवाओं का रिकॉर्ड मांगा गया है। इससे स्थानीय युवाओं की औद्योगिक इकाइयों में भागीदारी का पता चल सकेगा।
इस अवसर पर राणा खाप प्रधान विनोद राणा, धर्मबीर, जयसिंह व पूर्व सरपंच ओमप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed