फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand raised to run hydrogen trains to Delhi; Arvind Sharma meets Railway Minister.

Sonipat News: हाइड्रोजन ट्रेन को दिल्ली तक चलाने की मांग, अरविंद शर्मा ने रेल मंत्री से की मुलाकात

Thu, 13 Aug 2026 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to run hydrogen trains to Delhi; Arvind Sharma meets Railway Minister.
फोटो - हाइड्रोजन ट्रेन को दिल्ली तक चलाने की मांग को लेकर केंद्रीय रेलवे मंत्री को ज्ञापन देते - फोटो : Archive
गोहाना। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को गोहाना होते हुए दिल्ली तक चलाने की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और लंबित परियोजनाओं को पूरा कराने को लेकर भी चर्चा की।
विज्ञापन

डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि जींद से गोहाना होते हुए दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सुविधा नहीं है। क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए सोनीपत में ट्रेन बदलनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि गोहाना क्षेत्र में तीन आरओबी और आरयूबी भी बनाए जाने हैं। इनके बनने से लोगों को रेलवे फाटकों पर अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और शहर को जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

महम, जुलाना और मोहाना में आरओबी-आरयूबी की मांग
कैबिनेट मंत्री ने गोहाना-महम रोड पर रोहतक-पानीपत रेलवे लाइन पर डबल लेन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और मोहाना-सलारपुर माजरा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी बनाने की मांग रखी। इसके अलावा गोहाना-जुलाना रोड पर डबल लेन रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) बनाने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed