फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand raised to extend the Jind-Sonipat hydrogen train to Delhi.

Sonipat News: जींद-सोनीपत हाइड्रोजन ट्रेन का विस्तार दिल्ली तक करने की उठी मांग

Sat, 18 Jul 2026 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 18 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to extend the Jind-Sonipat hydrogen train to Delhi.
फोटो : मनोज शर्मा - फोटो : 1
सोनीपत। जींद-सोनीपत के बीच शुरू हुई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिल्ली तक विस्तारित करने की मांग भी अब जोर पकड़ने लगी है। व्यापारियों, दैनिक यात्रियों और रेलवे से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि इस ट्रेन का संचालन दिल्ली तक किया जाता है तो इससे जींद, गोहाना और सोनीपत के हजारों यात्रियों को तेज, सुविधाजनक और पर्यावरण-अनुकूल रेल सेवा उपलब्ध होगी। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य त्रिलोकचंद शर्मा का कहना है कि दिल्ली-पानीपत रेलखंड पर सवारी गाड़ियों की संख्या बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। जींद-सोनीपत हाइड्रोजन ट्रेन का विस्तार दिल्ली तक किया जाए, जिससे यात्रियों की सुविधा के साथ रेलवे की आय में भी वृद्धि होगी। दिल्ली-पानीपत पैसेंजर (14331) के राजलूगढ़ी स्टेशन पर ठहराव तथा हिमालय क्वीन एक्सप्रेस (14095) का संचालन पुन: शुरू होना चाहिए।
विज्ञापन


जींद से दिल्ली वाया सोनीपत हाइड्रोजन ट्रेन चलने से व्यापारियों को रोजाना राजधानी आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे समय की बचत होगी और कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।-मनोज शर्मा, सब्जी व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-सोनीपत-पानीपत रेलखंड पर दोपहर के समय पैसेंजर ट्रेनें सीमित होने से परेशानी उठानी पड़ती है। यदि हाइड्रोजन ट्रेन को दिल्ली तक बढ़ाया जाए तो यात्रियों को भी बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी।-हरज्ञान, शहरवासी

फोटो : मनोज शर्मा

फोटो : मनोज शर्मा- फोटो : 1

फोटो : मनोज शर्मा

फोटो : मनोज शर्मा- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed