फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand for arrest of accused in student's suicide case

छात्रा के आत्महत्या मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

Sat, 25 Dec 2021 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of accused in student's suicide case
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एएसपी निकिता खट्टर से मिलते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Sonipat
शहर के एक कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की छात्रा के जहरीली दवा निगलने से हुई मौत के मामले में परिजन व ग्रामीण शुक्रवार को एएसपी निकिता खट्टर से मिले। उन्होंने छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। उनके अनुसार एएसपी ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव बुटाना निवासी कपूर सिंह ने बताया कि उसकी बेटी निशा (19) गोहाना शहर के एक निजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग में प्रथम वर्ष में पढ़ती थी। 16 दिसंबर को उसने कॉलेज में ही जहरीली दवा निगल ली थी, जिसकी 17 दिसंबर को बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। कपूर सिंह का आरोप है कि उसकी बेटी को अमन, अमन के पति अंकित व अन्नू प्रताड़ित करते थे। उनके उकसाने से ही उसकी बेटी ने जहरीली दवा निगली थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसके अनुसार शहर थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपियों पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया था, लेकिन अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। इस मामले में उन्होंने शुक्रवार को एएसपी निकिता खट्टर से मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि एएसपी ने उन्हें उचित कार्रवाई के साथ ही जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। उनके साथ ग्रामीण रानी, साहिल, सन्नी, राज सिंह, रामनिवास, राकेश, रामकुमार, नरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, बलवान, सुरेश, धर्मपाल, बलराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed