फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Delhi youth arrested with 50 boxes of liquor

Sonipat News: दिल्ली का युवक 50 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार

Tue, 10 Jun 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 10 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Delhi youth arrested with 50 boxes of liquor
फोटो 01: हरियाणा से दिल्ली शराब लेकर जा रहा युवक खरखौदा थाना पुलिस गिरफ्त में। स्रोत: पुलिस
खरखौदा। हरियाणा से कार में तस्करी करके दिल्ली लेकर जा रहे आरोपी दिल्ली के बवाना निवासी रोहित को 50 पेटी शराब के साथ खरखौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एएसआई संजय, हेड कांस्टेबल संदीप के साथ बाईपास पर गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि दिल्ली का एक युवक खरखौदा बाईपास के नजदीक एक प्लॉट में अपनी कार लेकर खड़ा है। कार में अवैध शराब है। उसे वह केएमपी एक्सप्रेस वे से आगे बने ठेके से लेकर आया है। वह रात होने का इंतजार कर रहा है, ताकि अंधेरे का फायदा उठाकर दिल्ली लेकर जा सके। टीम ने कार्रवाई करते हुए प्लाॅट में पहुंची तो वहां पर एक ऑल्टो कार खड़ी मिली। कार के शीशे काले थे। कार की जांच करने पर उसमें से 40 पेटी देसी और 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी से शराब को लेकर लाइसेंस मांगा गया तो वह नहीं दिखा सका। उसके खिलाफ खरखौदा थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed