फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Delhi-Ambala Railway Line: Six express trains did not reach Sonipat, increasing the trouble of passengers, relief will be given today

दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग : छह एक्सप्रेस ट्रेन नहीं आई सोनीपत, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज मिलेगी राहत

Sun, 07 Jun 2026 03:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 07 Jun 2026 03:24 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Ambala Railway Line: Six express trains did not reach Sonipat, increasing the trouble of passengers, relief will be given today
फोटो : सोनीपत रेलवे जंक्शन पर ट्रेनें रद्द होने के कारण यात्रियों के अभाव में खाली पड़े बेंच। स
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर शाहाबाद मारकंडा व मोहरी स्टेशन पर नए इंटर लाॅकिंग पैनल व अन्य तकनीकी कार्य के चलते लंबी दूरी की ट्रेनें एक सप्ताह तक प्रभावित रहीं। सोनीपत स्टेशन से एक्सप्रेस ट्रेनों से लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

शनिवार को छह एक्सप्रेस ट्रेन सोनीपत नहीं पहुंची। इनमें दो जोड़ी ट्रेनें रद्द रहीं तो चार ट्रेनों का रूट डायवर्ट होने के चलते यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए पैसेंजर ट्रेनों व अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ा। अधिकतर यात्रियों को टिकट रद्द कराने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से नए इंटर लाॅकिंग पैनल व अन्य तकनीकी कार्य के चलते 30 मई से 6 जून तक दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर ब्लॉक रहा था। अब रविवार को यह ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर आने की संभावना है। एक्सप्रेस ट्रेनें पटरी पर लौटने के बाद सोनीपत से रेलयात्रा करने वाले लोगाें को भी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को अंतिम दिन दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (14079/80) व बठिंडा एक्सप्रेस (14507/08) रद्द रहीं। वहीं, आम्रपाली एक्सप्रेस (15708), पठानकोट-दिल्ली जं. एक्सप्रेस (22430), ऊंचाहार एक्सप्रेस (14218) व पश्चिम एक्सप्रेस (12926) को रूट बदलकर चलाया गया।

इन ट्रेनों को वाया खुर्जा जंक्शन, मेरठ सिटी, सहारनपुर, अंबाला होते हुए चलाया गया। इसके कारण सोनीपत व गन्नौर से सवार होने वाले यात्रियों को दूसरी ट्रेनों व अन्य निजी वाहनों में सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा। सोनीपत स्टेशन पर ट्रेनें प्रभावित होने के कारण यात्रियों की संख्या में भी कमी आई।
दोपहर के समय सोनीपत रेलवे स्टेशन पर विरानी से छाई हुई थी। स्टेशन परिसर में अधिकतर कुर्सियां व बेंच खाली पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed