{"_id":"6a1edf43f97ddce0f20d7db3","slug":"delay-in-construction-of-railway-underpass-causes-public-anger-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154873-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रेलवे अंडरपास के निर्माण में देरी से लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रेलवे अंडरपास के निर्माण में देरी से लोगों में रोष
Tue, 02 Jun 2026 07:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 02 Jun 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो: गन्नौर स्थित अगवानपुर फाटक पर रेलवे की ओर से अधूरा छोड़ा गया अंडरपास का निर्माण । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। अगवानपुर रेलवे फाटक के निकट निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का कार्य धीमी गति से चल रहा है। इससे वाहन चालकों में रोष बढ़ रहा है। लोगों का आरोप है कि रेलवे प्रशासन की ओर से निर्माण कार्य लगातार नहीं कराया जा रहा। इससे उनको परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अंडरपास निर्माण का कार्य बीच-बीच में बंद रहता है। कभी दो महीने काम होने के बाद कई महीने के लिए बंद कर दिया जाता है। लंबे अंतराल के बाद हाल ही में निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने से लोगों को उम्मीद जगी थी पर धीमी गति ने एक बार फिर से उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
राजलू गढ़ी, अगवानपुर, पांची जाटान, पांची रोड, अगवानपुर रोड सहित आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण स्थल के पास बनाया गया वैकल्पिक मार्ग बदहाल स्थिति में है। लोगों ने रेलवे प्रशासन से अंडरपास निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर पूरा कराने की मांग की है।