फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Defeated rivals, won medals

Sonipat News: प्रतिद्वंद्वियों को किया चित, जीते पदक

Mon, 03 Jun 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Jun 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Defeated rivals, won medals
फोटो 13 - सोनीपत के गांव बड़वासनी स्थित कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी में प्रशिक्षक अजय मलिक के साथ
सोनीपत। गांव बड़वासनी स्थित कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी की तीन पहलवानों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। पहलवानों ने दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश स्टेट सब जूनियर चैंपियनशिप में सोना जीता है। अकादमी में पहुंचने पर विजेताओं का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

ध्यानचंद एवं भीम अवार्डी कुलदीप मलिक ने बताया कि आयशा ने पंजाब के जालंधर में 27 से 28 मई को हुई पंजाब स्टेट सब जूनियर प्रतियोगिता में अंडर 17 वर्ग के 73 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं भारती ने दिल्ली के नरेला स्थित वीरेंद्र अकादमी में 1 जून को हुई दिल्ली स्टेट सब जूनियर प्रतियोगिता में अंडर 17 वर्ग के 69 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। भारती ने प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हिमांशी को हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जूली ने उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुई सब जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में अंडर 23 वर्ग के 53 किलो भार वर्ग में सोना जीता।
प्रशिक्षक अजय मलिक ने बताया कि तीनों खिलाड़ी अकादमी की शुरुआत से ही कुश्ती के दांवपेच सीख रही हैं। जूली ने पहले भी इस साल महाराष्ट्र के पूना में हुई राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक व उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुए फेडरेशन कप में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2023 में अंडर-23 राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक जीता था। लाडलियों के पदक जीतने पर अंतरराष्ट्रीय रेफरी वीरेंद्र मलिक, प्रशिक्षक रणधीर मलिक, एईओ जगबीर मलिक, शमशेर व अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राज सिंह छिक्कारा ने बधाई दी।

फोटो 13 - सोनीपत के गांव बड़वासनी स्थित कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी में प्रशिक्षक अजय मलिक के साथ

फोटो 13 - सोनीपत के गांव बड़वासनी स्थित कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी में प्रशिक्षक अजय मलिक के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed