फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Deepak Mann murder case: STF arrested the associate of Monu Dagar, notorious for financially helping the attackers.

दीपक मान हत्याकांड : हमलावरों की आर्थिक मदद करने में कुख्यात मोनू डागर के साथी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Fri, 27 Oct 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 27 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Deepak Mann murder case: STF arrested the associate of Monu Dagar, notorious for financially helping the attackers.
सोनीपत। गांव हरसाना में पंजाब के गैंगस्टर दीपक मान की हत्या के मामले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कुख्यात मोनू डागर के साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब के जिला फरीदकोट के गांव पंजगराई निवासी बोहर सिंह है। उस पर हत्यारोपियों को वारदात के लिए हथियार व वाहन खरीदने को आर्थिक मदद देने का आरोप हैं। एसटीएफ ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन


गांव हरसाना के खेत में बंबीहा गैंग के गैंगस्टर पंजाब के जिला फरीदकोट के जैतो मंडी स्थित आंबेडकर नगर निवासी दीपक मान की चार गोली मारकर हत्या की गई थी। 1 अक्तूबर की शाम को उसका शव खेत में मिला था। उसके एक दिन बाद ही गांव सिसाना में नारायण आश्रम के पास रजबहा की पटरी पर स्पेशल एंटी गैंगस्टर गतिविधि यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ की टीम ने मामले में आरोपियों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा था। मुठभेड़ में गोली लगने से गांव गढ़ी सिसाना निवासी मंजीत उर्फ मटकन, चेतन, ओजस्व घायल हुए थे। ओजस्व मूलरूप से रोहतक के गांव बलंभा का रहने वाला और गांव गढ़ी सिसाना में अपने ननिहाल में रह रहा है। पुलिस ने उनके चौथे साथी जसबीर को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि दीपक मान की हत्या पंजाब जेल में बंद सोनीपत के गांव रेवली निवासी मोनू डागर ने कराई थी। उसकी मंजीत व ओजस्व से पहचान है। बाद में पुलिस ने मोनू को प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। उसके बाद मंदीप व विक्रम को पकड़ा था। अब मामले में एसटीएफ की टीम ने आरोपी बोहर सिंह को पकड़ा है।
विज्ञापन


वर्जन

हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी बोहर सिंह सिंह पर मोनू डागर के कहने पर हत्यारोपियों की आर्थिक मदद करने का आरोप है। आरोपियों ने बोहर से मिले रुपयों से वारदात में प्रयुक्त वाहन व हथियार खरीदे थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदीवर, डीएसपी एसटीएफ सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed