फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Deadly attack on farmer for refusing to stop water in the field

खेत में पानी रोकने से मना करने पर किसान पर किया जानलेवा हमला

Sat, 11 Dec 2021 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on farmer for refusing to stop water in the field
गोहाना। गांव धनाना में खेत में पानी रोकने से मना करने पर तीन भाइयों ने किसान पर उसके घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि तीनों ने उसकी भाभी के साथ भी गाली-गलौज की। पुलिस ने तीन नामजद भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव धनाना निवासी रविंद्र ने बताया कि वह 6 दिसंबर को रात के समय फसल में पानी देने के लिए खेतों में गया था। वहां पर उसे सतीश व संदीप मिले। आरोप है कि उन्होंने उसको पानी रोकने से मना करने पर धमकी दी और पिस्तौल भी दिखाया। इसके बाद अब 9 दिसंबर को दोपहर बाद तीन बजे वह खेत में जाकर गेहूं में खाद डाल रहा था। उसी समय कृष्ण वहां पहुंचा और उसके साथ कहासुनी की। इसी बात को लेकर तीनों भाई सतीश, कृष्ण व संदीप उसके घर पर तेजधार हथियार लेकर पहुंचे। उन्होंने उसके व उसकी भाभी के साथ गाली-गलौज की। बाद में तीनों ने उस पर जानलेवा हमला किया और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से उसे बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed