{"_id":"5d66dd408ebc3e014471fa7c","slug":"dead-body-sonipat-news-rtk51453714","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में बहकर आया महिला का शव, पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में बहकर आया महिला का शव, पुलिस ने किया बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई। यमुना के गढ़मिरकपुर घाट के पास पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। शव बहकर आया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। आसपास के क्षेत्र में शव की पहचान का प्रयास किया। मगर शव की पहचान नहीं हो पाई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए महिला मेडिकल कालेज अस्पताल खानपुर में रखवाया है।
गढ़मिरकपुर घाट पर लोगों को पानी में एक शव बहता दिखाई दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची राई थाना पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया। पानी में होने की वजह से शव क्षत-विक्षत हो चुका था। शव किसी महिला का था। आसपास के लोगों की सहायता से शव की पहचान का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों के मुताबिक शव पीछे से बह कर आ रहा था। फिलहाल राई थाना पुलिस ने अन्य जिलों की पुलिस को भी सूचना दी है। महिला के शव की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया था। जहां से उसे चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के लिए महिला मेडिकल कालेज अस्पताल खानपुर भेज दिया।