{"_id":"5f60fdcf8ebc3e119c73db66","slug":"dead-body-of-one-brother-drowned-in-drain-8-search-for-other-continues-sonipat-news-rtk5737516123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेन-8 में डूबे एक भाई का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेन-8 में डूबे एक भाई का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
विज्ञापन
प्याऊ मनियारी के पास रिक्शा अनियंत्रित होकर ड्रेन नंबर-8 में गिरने से डूबे दो भाइयों में एक का शव मिल गया है। पुलिस व प्रशासनिक अमला दूसरे की तलाश में जुटा है। जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया ड्रेन का जलस्तर भी करीब छह फुट तक कम कराया गया है। वही दहिसरा के पास जाल लगाकर बच्चे की तलाश की जा रही है।
याद रहे कि मूलरूप से यूपी के जिला बदायू के गांव ककराला फिलहाल प्याऊ मनियारी निवासी सलीम की 11 वर्षीय बेटी अफसाना सोमवार शाम को रिक्शा में अपनी भान्जी अलीफशाह (4), भाई माजिद (3) और मुजाहिद (2) के साथ उन्हें बिस्कुट दिलाने के लिए दुकान पर जा रही थी। तीनों बच्चे रिक्शा में पीछे बैठे थे और अफसाना रिक्शा को चला रही थी। ड्रेन नंबर-8 के पास से गुजरते हुए रिक्शा ड्रेन में पलट गई थी। जिसमें अफसाना बच गई थी, लेकिन उसकी भान्जी अलीफशाह, भाई माजिद और मुजाहिद ड्रेन में डूब गए थे। बाद में अलीफशाह का शव बरामद किया गया था। उसके बाद से चलाए जा रहे तलाशी अभियान में पुलिस ने मंगलवार को माजिद का शव भी बरामद कर लिया है। हालांकि मुजाहिद का सुराग नहीं लग सका है।
ड्रेन नंबर-आठ में डूबे एक बच्चे का शव मिल गया है। दूसरे की तलाश को अभियान लगातार जारी है। जलस्तर भी कम कराया गया है। बच्चे को तलाश को हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
- रवि कुमार, थाना प्रभारी कुंडली।