{"_id":"5f9b10828ebc3e9b8a15a9c4","slug":"dead-body-found-police-sonipat-news-rtk580656268","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर ड्रेन में फेंके गए दो लोगों के शव बरामद, नहीं हो सकी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर ड्रेन में फेंके गए दो लोगों के शव बरामद, नहीं हो सकी पहचान
विज्ञापन
गोहाना। शहर के सोनीपत मोड़ पर ड्रेन नंबर आठ में दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। दोनों की गर्दन और चेहरे पर तेजधार हथियार के वार कर हत्या की गई है। अंदेशा है कि दोनों की किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शवों को खुर्द-बुर्द करने के लिए ड्रेन में फेंका गया है। पुलिस ने नगर पार्षद के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व शवों को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज किया है। शवों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। उधर, एक साथ दो शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
गोहाना के वार्ड-10 से नगर पार्षद सोनीपत रोड वार्ड-10 निवासी विजेंद्र कुमार ने बुधवार रात को पुलिस को बताया कि उन्हें लोगों से सूचना मिली थी कि ड्रेन नंबर आठ में दो लोगों के शव तैर रहे हैं। मौके पर पहुंचे तो सोनीपत मोड़ पर ड्रेन के अंदर शव देखकर उसने मामले से सिटी थाना गोहाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी महिपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और शवों को बाहर निकलवाया। दोनों लोगों की गर्दन और चेहरे पर तेजधार हथियार से वार के निशान मिले हैं।
दोनों की करीब 38 से 40 साल के बीच
पुलिस के अनुसार उनकी कहीं अन्य स्थान पर हत्या कर शवों को खुर्द-बुर्द करने को ड्रेन में फेंका गया है। दोनों की करीब 38 से 40 साल के बीच है। पुलिस के अनुसार एक युवक नीली जींस व टी-शर्ट पहने हुए है तो दूसरा नीली जींस व शर्ट पहने है। शर्ट के साथ नीली जींस पहने युवक की जींस पर फैशन प्लस लिखा है। वहीं दूसरे की टी-शर्ट पर जोला लिखा हुआ है। उनके पास कोई कागजात तक नहीं मिला है। पुलिस ने उनकी पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन
मंगलवार को की गई हत्या
शुरुआती जांच में पता लगा है कि लोगों लोगों की हत्या करीब 36 घंटे पहले यानि मंगलवार को की गई थी। मंगलवार को हत्या करने के बाद उनके शव ड्रेन में फेंक दिए गए। दोनों की पैंट घुटनों पर मिली है। अंदेशा है कि पानी के बहाव के चलते पैंट नीचे आ गई। पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शवों की पहचान के लिए पानीपत पुलिस ने संपर्क किया है। ड्रेन पानीपत से बहकर आ रही है। पुलिस आसपास के गांवों के अलावा पानीपत से लापता हुए लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
वर्जन
ड्रेन में मिले दोनों शवों के चेहरे व गर्दन पर तेजधार हथियार से वार के निशान मिले हैं। ऐसा लगता है कि किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शवों को खुर्द-बुर्द करने को फेंका गया है। पुलिस दोनों शवों की पहचान के प्रयास में जुट गई है। जिससे मामले से पर्दा उठाया जा सके।
- महिपाल सिंह, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना।