फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   dead body found on road, murder, crime, sonipat

सड़क किनारे झाड़ियों में जलता मिला शव, हत्या कर खुर्द-बुर्द करने का अंदेशा

Sat, 19 Sep 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
dead body found on road, murder, crime, sonipat
राई। गांव सेवली-जाखौली रोड पर शमशान घाट के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव जलता हुआ मिला है। अंदेशा है कि किसी अन्य स्थान पर व्यक्ति की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए यहां जताया गया है। उसके गले में रस्सा बंधा मिला है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब सवा दस बजे किसी राहगीर को गांव सेवली से आगे जाखौली रोड पर श्मशान घाट के निकट झाड़ियों में आग लगी दिखाई दी। जब उसने नजदीक से देखा तो किसी व्यक्ति का शव जल रहा था। जिस पर उसने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। इसके साथ ही पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही राई थाना प्रभारी विवेक मलिक टीम सहित मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाकर शव को कब्जे में ले लिया। अंदेशा है कि किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव को यहां जलाया गया है। गले में रस्सा देखकर गला दबाकर हत्या किए जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। राई थाना प्रभारी विवेक मलिक ने बताया कि शव जलता हुआ मिला है। हत्या कर शव जलाने की आशंका है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed