फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of a girl found In Sonipat Of Haryana

सहेली के जन्मदिन में जाने की बात कह घर से गई युवती, खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

Sun, 01 Nov 2020 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 01 Nov 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a girl found In Sonipat Of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गोहाना के गांव हसनगढ़ से अपहृत युवती का शव शनिवार देर शाम गांव खानपुर खुर्द के खेतों में मिला है। उसकी हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों ने बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराने और निष्पक्ष जांच की मांग की।

विज्ञापन


गांव हसनगढ़ निवासी 20 वर्षीय युवती 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद घर पर ही रहती थी। गुरुवार को वह सहेली के जन्मदिन में जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उसके बाद नहीं लौटी। युवती के भाई का कहना है कि उसे किसी ने सूचना दी थी कि उसकी बहन का पड़ोसी गांव वजीरपुरा निवासी श्याम ने अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन


भाई ने इस संबंध में शहर थाना पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने शुक्रवार को श्याम के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। शनिवार देर शाम को पुलिस को गांव हसनगढ़ और खानपुर खुर्द के बीच खेतों में युवती का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। जांच में शव गांव हसनगढ़ की युवती का मिला। उसके मुंह से खून निकला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि श्याम ने ही युवती की हत्या करके शव को खेतों में फेंका है। इस घटना में श्याम के साथ उसके साथी भी शामिल हो सकते हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत करने के बाद समय रहते कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने मांग की कि शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed