{"_id":"5f9db64b8ebc3e9b77669fd4","slug":"dead-body-found-girl-police-sonipat-news-rtk5809352130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहेली के जन्मदिन में जाने की बात कह घर से गई युवती, खेत में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सहेली के जन्मदिन में जाने की बात कह घर से गई युवती, खेत में मिला शव, हत्या की आशंका
Sun, 01 Nov 2020 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गोहाना के गांव हसनगढ़ से अपहृत युवती का शव शनिवार देर शाम गांव खानपुर खुर्द के खेतों में मिला है। उसकी हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों ने बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराने और निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
गांव हसनगढ़ निवासी 20 वर्षीय युवती 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद घर पर ही रहती थी। गुरुवार को वह सहेली के जन्मदिन में जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उसके बाद नहीं लौटी। युवती के भाई का कहना है कि उसे किसी ने सूचना दी थी कि उसकी बहन का पड़ोसी गांव वजीरपुरा निवासी श्याम ने अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
भाई ने इस संबंध में शहर थाना पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने शुक्रवार को श्याम के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। शनिवार देर शाम को पुलिस को गांव हसनगढ़ और खानपुर खुर्द के बीच खेतों में युवती का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। जांच में शव गांव हसनगढ़ की युवती का मिला। उसके मुंह से खून निकला हुआ था।
विज्ञापन
युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि श्याम ने ही युवती की हत्या करके शव को खेतों में फेंका है। इस घटना में श्याम के साथ उसके साथी भी शामिल हो सकते हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत करने के बाद समय रहते कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने मांग की कि शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया जाए।