फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Day is as cold as night, people were seen shivering

Sonipat News: दिन में रात जैसी ठंड, ठिठुरते नजर आए लोग

Fri, 05 Jan 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 05 Jan 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Day is as cold as night, people were seen shivering
नीपत में गर्म कपड़े व कंबल लपेटकर स्कूटी पर जाते सवार। संवाद
अधिकतम तापमान 10.5 और न्यूनतम तापमान 9.4 पर पहुंचने से नहीं मिली राहत
विज्ञापन


गलन बढ़ने से गर्म कपड़ों में लिपटने को मजबूर हुए लोग

ग्रामीण क्षेत्र में सुबह से छाया रहा हल्का कोहरा



सोनीपत। जिले में गलन भरी ठंड से जनजीवन ठहर सा गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 10.5 और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में महज 1.1 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहने से दिन में भी रात जैसी ठंड रही। लोग ठिठुरते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्र में पूरे दिन हल्का कोहरा रहा। हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा रहने से वायु गुणवत्ता सूचकांक में कमी आई है।

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्र में हल्का कोहरा छाया रहा। दिनभर सूर्य नहीं निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। दिनभर छह किलोमीटर प्रति घंटा की गति से शीतलहर चली। बाजारों में लोगों की भीड़ कम रही। लोगों के लिए अलाव ही सहारा बना हुआ है। घरों व कार्यालयों में भी लोग हीटर चलाकर खुद को गर्म रखने का प्रयास करते रहे। जगह-जगह लोग आग जलाकर शरीर को तापते नजर आए। ठंड से दुपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह कोहरा अधिक रहा। हालांकि दृश्यता 100 मीटर तक रही। ऐसे में वाहन चालकों को अधिक परेशानी नहीं हुई। हवा चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक 161 दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 232 दर्ज किया गया था। सुबह से रात तक लोग ठंड से कांपते रहे। अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।ठंड बढ़ने से किसानों को फायदा होगा। जिले में डेढ़ लाख हैक्टेयर में गेहूं और पांच हजार हैक्टेयर में सरसों की फसल उगाई गई है। ठंड ज्यादा होने से गेहूं की बेहतर उपज मिल सकेगी। किसान राजेश, रमेश, सुनील, राकेश, संदीप व नीरज ने बताया कि तापमान जितना कम होगा गेहूं की बढ़वार उतनी अधिक होगी।
विज्ञापन


वर्जन
धूप नहीं निकलने से गलन बढ़ी है। न्यूनतम तापमान बढ़कर 9.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है। अधिकतम तापमान कम बना हुआ है। इसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है। ठंड से कृषि क्षेत्र को फायदा हो रहा है। सोनीपत में एक-दो दिन कोहरा परेशान कर सकता है।-डॉ.प्रेमदीप, कृषि वैज्ञानिक, केवीके सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed