फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Daughters did not come to practice at Sai Center on the first day

Sonipat News: पहले दिन साई केंद्र में अभ्यास करने नहीं पहुंचीं बेटियां

Thu, 23 Mar 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Daughters did not come to practice at Sai Center on the first day
सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्र केंद्र, बहालगढ़ में बेटियों के नहीं पहुंचने के चलते बुधवार को अभ्यास शिविर शुरू नहीं हो सका। साई में 39 महिला पहलवानों का शिविर लगाया गया है। शिविर का आयोजन 8 अप्रैल तक होगा। जिसमें महिला पहलवान एशियन चैंपियनशिप की तैयारी करेंगी।
विज्ञापन

कजाकिस्तान के अस्ताना में 9 से 14 अप्रैल तक होने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए दिल्ली में 10 व 11 मार्च को ट्रायल लेकर 30 सदस्यीय टीम का चयन किया गया था। इसके बाद बहालगढ़ केंद्र में फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन के पहलवानों का शिविर लगा दिया था। महिला पहलवानों का शिविर नहीं लग सका था। सोमवार को दिल्ली साई से कुश्ती की परियोजना अधिकारी पूनम बेनीवाल व कुश्ती प्रभारी विजय भट्ट ने साई केंद्र बहालगढ़ पहुंचकर यहां शिविर की संभावना तलाशी थी। मंगलवार को शिविर बहालगढ़ में लगाने की घोषणा कर दी गई है। साथ ही इसके लिए 39 पहलवानों के नाम की घोषणा कर दी थी। हालांकि बुधवार को पहले दिन कोई महिला पहलवान कैंप में नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर शाम सूचना प्रसारित होने के चलते वह नहीं पहुंच सकीं। वीरवार को शिविर शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed