फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Daughter was murdered by giving poison, police arrested parents

बेटी की जहर देकर की थी हत्या, पुलिस ने माता-पिता को किया गिरफ्तार

Sat, 30 Oct 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Daughter was murdered by giving poison, police arrested parents
गन्नौर थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी की हत्या उसके माता-पिता व अन्य ने की थी। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। शुरुआती पूछताछ में पता लगा है कि किशोरी को जहर देकर मारा गया था। पुलिस रिमांड के दौरान हत्या के कारणों का पता लगाएगी।
विज्ञापन

पुलिस को वीरवार रात को पता लगा था कि गन्नौर थाना क्षेत्र के गांव में 15 साल की किशोरी को उसके पिता व अन्य ने मार दिया है। उन्होंने वीरवार तड़के पांच बजे उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। पुलिस टीम वीरवार देर रात गांव में पहुंची थी। पुलिस ने श्मशान घाट से शव के अवशेष कब्जे में ले लिए थे। पुलिस ने मामले में शुक्रवार को किशोरी के पिता व उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने शुरुआती पूछताछ में जहर देकर हत्या करने के बाद शव को खुर्द-बुर्द करने की बात कुबूली है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाकर मामले का पटाक्षेप करेगी। साथ ही अन्य की संलिप्तता का पता लगाया जाएगा। किशोरी तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उससे छोटे दो भाई हैं। बड़ा भाई 12 व छोटा करीब 6 वर्ष का है। पुलिस ने मामले में शुक्रवार को एफएसएल की टीम को गांव के श्मशान घाट पर बुलाया। टीम ने यहां से शव के अवशेष एकत्रित किए हैं। उन्होंने जांच के लिए मधुबन भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
मामले को लेकर एसआई अमित कुमार को सूचना मिली थी। पुलिस ने जांच के बाद एसआई के बयान पर ही आरोपी माता-पिता व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में सामने आया है कि किशोरी की हत्या जहर देकर की गई है। पुलिस ने आरोपी माता-पिता को रिमांड पर लिया है। हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, थाना प्रभारी गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed