फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Damaged sewer has become dangerous, vehicles are getting stuck every day

Sonipat News: खतरनाक बना क्षतिग्रस्त सीवर, आए दिन फंस रहे वाहन

Sun, 08 Mar 2026 07:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 08 Mar 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Damaged sewer has become dangerous, vehicles are getting stuck every day
गन्नौर के जनता स्कूल रोड पर क्षतिग्रस्त सीवर के गड्ढे में फंसी कार को निकालने के लिए जुटे स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। जनता स्कूल रोड पर क्षतिग्रस्त सीवर खतरनाक बना हुआ है। सड़क धंसने के कारण यहां आए दिन वाहन फंस रहे हैं तो पैदल चल रहे लोगों के भी चोटिल होने की आशंका बनी रहती है। रविवार को फिर एक कार अचानक सीवर में फंस गई। हालांकि, कार सवार व्यक्ति बाल-बाल बच गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार जनता स्कूल रोड पर कई दिनों से सीवर क्षतिग्रस्त पड़ा है। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है। उन्होंने कई बार जनस्वास्थ्य विभाग से क्षतिग्रस्त सीवर के बारे में शिकायत की है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण यह स्थान हादसों का कारण बन सकता है। लोगों ने बताया कि रविवार को जब एक कार चालक वहां से गुजर रहा था तो अचानक सड़क धंस गई। कार का पहिया सीवर में जा फंसा। लोगों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद कार को भी निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और जनस्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त सीवर की मरम्मत कराई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed