फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cycle on Sunday... Message of cycling for better health

Sonipat News: साइकिल ऑन संडे... बेहतर स्वास्थ्य के लिए दिया साइकिल चलाने का संदेश

Mon, 03 Mar 2025 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Mar 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Cycle on Sunday... Message of cycling for better health
फोटो 13- सोनीपत के राई स्थित साई केंद्र में साइकिल ऑन संडे अभियान की शुरुआत करते अधिकारी व कर्म
सोनीपत। गांव चौहान जोशी स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्र (साई) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के खेवड़ा स्थित केंद्र में रविवार को साइक्लिंग ऑन संडे अभियान चलाया गया। इसका थीम गवर्नमेंट एम्प्लॉई रहा। इसमें अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने साइकिल चलाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण, बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस बनाए रखने के लिए साइकिल का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। साई के क्षेत्रीय निदेशक शिवम शर्मा ने बताया कि खेल विभाग हरियाणा के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण व बेहतर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर रविवार को साइकिल ऑन संडे अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इससे लोग प्रेरित होकर पर्यावरण की सुरक्षा में अपना योगदान देते हुए फिट बने रहें। प्रदेश भर में 13 साई केंद्र व खेलो इंडिया सेंटर पर यह आयोजन किया गया है, जिसमें करीब एक हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। साई केंद्र व खेवड़ा सीआरपीएफ केंद्र में अभियान चलाया गया। निकाय चुनाव को लेकर इस बार यह आयोजन दोनों स्थानों पर केंद्र परिसर के अंदर ही किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देगा, बल्कि रचनात्मक रूप से सोचने और अपने समुदायों में सार्थक योगदान देने के लिए भी प्रेरित करेगा। इस दौरान डीआईजी सीआरपीएफ कोमल सिंह, साई अधिकारी बाबूलाल, रविंद्र, कुश्ती प्रशिक्षक बलवंत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

हर रविवार नई थीम के साथ किया जाएगा आयोजन
शिवम शर्मा ने बताया कि साइकिल ऑन संडे का आयोजन अब हर बार नई थीम के साथ किया जाएगा। रविवार की थीम गवर्नमेंट एम्प्लॉई रही तो आगामी रविवार को इसकी थीम महिला रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

कहां कितने लोगों ने लिया भाग
स्थान प्रतिभागी
सोनीपत राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र : 250
सोनीपत सीआरपीएफ केंद्र, खेवड़ा : 100
रोहतक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र : 55
पंचकूला खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र : 100
शहीद भगत सिंह कुश्ती अकादमी : 25
यमुनानगर खेलो इंडिया सेंटर : 40
पलवल खेलो इंडिया सेंटर : 30
जींद खेलो इंडिया सेंटर : 35
झज्जर खेलो इंडिया सेंटर : 40
कैथल खेलो इंडिया सेंटर : 25
कुरुक्षेत्र खेलो इंडिया सेंटर : 30
चरखी दादरी खेलो इंडिया सेंटर : 30
अंबाला खेलो इंडिया सेंटर : 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed