फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cyber fraud with a man in Sonipat

Haryana: शख्स के साथ साइबर ठगी, शातिरों ने फोन हैक कर खाते से उड़ाए लाखों रुपये, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 25 Oct 2025 06:11 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 25 Oct 2025 06:11 PM IST
सार

मोबाइल फोन हैक कर साइबर अपराधियों ने एक शख्स के बैंक खाते से लाखों रुपये की राशि निकाल ली। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Cyber fraud with a man in Sonipat
साइबर क्राइम - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गांव नाथूपुर स्थित बेयरिंग कंपनी के कर्मचारी का मोबाइल फोन हैक कर साइबर अपराधियों ने 7.39 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को जब ठगी का का पता चला तो उसने साइबर थाना सोनीपत में केस दर्ज करवाया।

विज्ञापन


दिल्ली के नरेला स्थित गांव बांकनेर निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को बताया कि वे नाथूपुर स्थित बेयरिंग कंपनी में काम करते हैं। साइबर अपराधियों ने 23 अक्तूबर को उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया। कुछ ही मिनटों में उनके बैंक खाते से पांच लाख रुपये निकलने के मैसेज आए। थोड़ी देर बाद 65 हजार और 40 हजार रुपए क्रेडिट होने का संदेश मिला जो किसी फर्जी लोन ट्रांजेक्शन से जुड़े थे। इसके बाद उनके खाते से 1.77 लाख और 62 हजार रुपये निकालने के मैसेज आए।
विज्ञापन


इस तरह उनके खाते से 7.39 लाख रुपये की ठगी हो गई। राशि फर्जी वेबसाइट और जाली दस्तावेजों से खोले गए खातों में ट्रांसफर की गई है। प्रवीण ने बताया कि जब उन्हें ठगी का शक हुआ तो उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। अब साइबर थाना सोनीपत में केस दर्ज करवाया है। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed