फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crpf

ओडीशा और छत्तीसगढ़ में फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद सतर्क हुआ सीआरपीएफ मुख्यालय

Thu, 29 Aug 2019 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
crpf
सोनीपत। सीआरपीएफ में सिपाही भर्ती में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा डीआईजी का पत्र आने के बाद हो सका है। ओडीशा और छत्तीसगढ़ में फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद सीआरपीएफ मुख्यालय सतर्क हुआ। इसके बाद ही डीआईजी भर्ती ने पत्र भेजा जिसके बाद अफसर हरकत में आए और उन्होंने चार आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ केस दर्ज कराया। बताया गया है कि इससे पहले भी लगभग 450 अभ्यार्थी ऐसे मिले थे जिनकी बायोमीट्रिक हाजिरी का मिलान नहीं हुआ है। हालांकि उनकी भर्ती प्रक्रिया को रिजेक्ट कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। फिजिकल प्रक्रिया के अंतिम दिन सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र खेवड़ा में दिल्ली के डीजी कार्यालय से डीआईजी भर्ती का पत्र आया था। जिसमें बायोमेट्रिक हाजिरी में मिलान नहीं होने पर बड़े फर्जीवाड़े की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन

सीआरपीएफ सिपाही भर्ती में पीठासीन अधिकारी की तरफ से भर्ती प्रक्रिया के अंतिम दिन चार संदिग्ध अभ्यर्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पीठासीन अधिकारी ने पुलिस को बताया कि इसके लिए इसके लिए डीआईजी सीआरपीएफ कार्यालय, नई दिल्ली की तरफ से मंगलवार को ग्रुप केंद्र में पत्र पहुंचा था। जिसमें निर्देश दिया गया था कि जिन अभ्यार्थियों का बायोमीट्रिक हाजिरी के दौरान अंगूठे व फोटो का मिलान नहीं हुआ है उन्हें भर्ती से हटा दिया जाए। साथ ही उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। जिसके मिलने के बाद चार अभ्यर्थी ऐसे पकड़े गए, जिनका बायोमीट्रिक हाजिरी में मिलान नहीं हो रहा था। जिनमें चरखी दादरी के गांव पंडवान का अनिल कुमार व गांव रानीला का योगेश कुमार, पानीपत के गांव जलमाना का सच्चेंद्र तथा भिवानी के गांव खरक खुर्द का सुरेश थे। उन्हें राई पुलिस को सौंप दिया गया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। ग्रुप केंद्र के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी करीब 450 ऐसे अभ्यर्थी यहां आए थे जिनका बायोमेट्रिक हाजिरी में मिलान नहीं हुआ था। हालांकि उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया, लेकिन मुकदमा दर्ज कराने का आदेश बाद में मिला। जिसके बाद ही मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सबसे पहले ओडिशा व छत्तीसगढ़ में फिजिकल के दौरान किसी अन्य के पहुंचने पर मामलों का खुलासा हुआ था। बायोमीट्रिक मिलान नहीं होने पर फर्जीवाड़े का पता लगा। जिस पर डीजी ने पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे सभी अभ्यर्थियों पर मुकदमा दर्ज कराने को लिखा था। खेवड़ा ग्रुप केंद्र में पत्र भर्ती प्रक्रिया के अंतिम दिन पहुंचा है। जिसके बाद यह मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन

अब रिजेक्ट किए गए अभ्यर्थियों की होगी जांच
पुलिस अब रिजेक्ट किए गए 450 अभ्यर्थियों का पता लगाएगी। साथ ही उनके बारे में यह पता लगाया जाएगा कि उनकी लिखित परीक्षा किसने दी थी। जिसकी भी संलिप्तता मिलेगी उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने रिजेक्ट किए गए अभ्यर्थियों का डाटा सीआरपीएफ से मांगा है। जिसके बाद उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर में सीआरपीएफ में होनी है तीन हजार सिपाहियों की भर्ती
सीआरपीएफ में देशभर के अलग-अलग केंद्रों में भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें सीआरपीएफ में कुल 3000 सिपाही भर्ती किए जाने हैं। जिसमें से 500 महिलाएं भी शामिल हैं। इसके लिए दिल्ली के साथ ही देश के अलग-अलग स्थानों पर लिखित परीक्षा व बाद में फिजिकल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed