फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crop fire with short circut, farmer locked sub-station.

शार्ट-सर्किट से फसल जली, किसानों ने सब स्टेशन पर जड़ा ताला

Sun, 19 Apr 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Crop fire with short circut, farmer locked sub-station.
गांव जाखौली स्थित बिजली सब स्टेशन पर ताला जड़कर विरोध जताते ग्रामीणों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : Sonipat
कुंडली। गांव जाखौली में रविवार को बिजली की तारों में हुए शार्ट सर्किट से गेहूं की करीब आधा एकड़ फसल जल गई। किसानों ने आग लगी देख तुरंत ट्रैक्टर से फसल की जुताई कर व अन्य साधनों से आग पर काबू पाया। इससे बिफरे किसानों ने सब स्टेशन पर ताला जड़कर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कर ताला खुलवाया। किसानों ने मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव जाखौली निवासी किसान संदीप ने बताया कि रविवार को वह अपने खेतों में फसल की कटाई कर रहे थे। इस दौरान फसल के ऊपर से गुजर रहे तारों से चिंगारी निकली और फसल में आ गिरी। इससे उसकी फसल में आग भड़क उठी। आग की लपटें देख आसपास के किसानों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान ट्रैक्टर से जुताई कर आग को रोका गया। हालांकि तब तक करीब आधा एकड़ गेहूं की फसल जल चुकी थी। इससे नाराज किसानों ने जाखौली गांव के बिजली सब स्टेशन पर पहुंच वहां ताला जड़ दिया। किसानों का कहना था कि बिजली की आपूर्ति दिन के समय नहीं की जाती है। ऐसे में आपूर्ति करने से उनका नुकसान हुआ है। किसानों के तालाबंदी की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर ताला खुलवाया।
विज्ञापन

दिन के समय बिजली सप्लाई बंद की गई है। लोगों ने शार्ट-सर्किट से आग लगने की बात कही है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
सीमा नारा, एसडीओ बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed