फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth spread panic in Sonepat, aerial fire near Sitavali canal bridge

सोनीपत में युवाओं ने फैलाई दहशत: सिटावली नहर पुल के पास किए हवाई फायर, मौके से चार खोल बरामद

Tue, 18 Apr 2023 11:32 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 18 Apr 2023 11:32 AM IST
सार

सोनीपत के मोहाना थाना में नियुक्त एएसआई राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह रात को ड्यूटी पर थे। सोमवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूप से सूचना मिली कि गांव सिटावली नहर पुल पर किसी ने हवाई फायर किए हैं। जिस पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Youth spread panic in Sonepat, aerial fire near Sitavali canal bridge
सोनीपत पुलिस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गांव सिटावली नहर पुल के पास युवक ने एक के बाद एक चार हवाई फायर कर दहशत फैला दी। घटनास्थल से गुजर रहे ट्रैक्टर चालक ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो वहां चार खोल बरामद हुए। ट्रैक्टर चालक के शिकायत देने से मना करने के बाद पुलिस ने मोहाना थाना के एएसआई के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम युवकों का पता लगा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो चार खोल मिले
मोहाना थाना में नियुक्त एएसआई राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह रात को ड्यूटी पर थे। सोमवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूप से सूचना मिली कि गांव सिटावली नहर पुल पर किसी ने हवाई फायर किए हैं। जिस पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां कोई नहीं मिला। कंट्रोल रूप में सूचना देने वाले संदीप नाम के युवक को कॉल की तो उन्होंने बताया कि वह मौके से जा चुके हैं। वह पानीपत के समालखा में अपनी बहन के घर पर आ चुके हैं और अब वापस नहीं आ सकते।
विज्ञापन


युवक ने तीन-चार फायर किए
उन्होंने बताया कि जब वह सिटावली पुल के पास से गुजर रहे थे तो उस दौरान करनाल नंबर की कार के पास तीन-चार युवक खड़े थे। उनमे से एक युवक ने एक के बाद एक तीन-चार फायर कर दिए। उसके बाद वह पानीपत की तरफ चला गया। जिस पर पुलिस ने मौके पर जांच की तो वहां पर चार खोल बरामद हुए। पुलिस ने एफएसएल को बुलाकर जांच कराई। मौके पर पहुंचे एफएसएल इंचार्ज डॉ.कृष्ण की टीम ने सुबूत जुटाए। पुलिस ने एएसआई राजेश के बयान पर युवक के खिलाफ अवैध शस्त्र अधिनियम व हवाई करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed