फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth shot dead in Lath village of Sonipat

सोनीपत: जमीन बंटवारे के झगड़े में बचाव करने आए ताऊ के बेटे की गोली मारकर हत्या

Sun, 19 Jun 2022 10:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 19 Jun 2022 10:55 PM IST
सार

गांव लाठ में जमीन के लिए चचेरे भाइयों में झगड़ा हुआ था। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयान पर हत्या, हत्या की कोशिश व लूट का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Youth shot dead in Lath village of Sonipat
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में जमीन के विवाद में गांव लाठ में चचेरे भाइयों में झगड़ा हो गया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए ताऊ के बेटे की दो गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर चचेरे भाई की रिवाल्वर व मोबाइल भी लूटकर ले गए। सूचना मिलने पर सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


गांव लाठ निवासी विनोद ने सदर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि वह रविवार दोपहर बाद ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने गया था। उसका जमीन के बंटवारे को लेकर चचेरे भाइयों से विवाद चल रहा है। विनोद का आरोप है कि जब वह खेत की जुताई करने लगा तो उसके चाचा सतपाल का बेटा संदीप व दीपक और चाचा श्रीभगवान का बेटा तिलकराज व राजेश उर्फ भोलू भी ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने उसके ट्रैक्टर के आगे अपना ट्रैक्टर अड़ा दिया। वह ट्रैक्टर से नीचे उतरा तो आरोपियों ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने की कोशिश की। चारों चचेरे भाइयों ने उसके साथ हाथापाई की और डंडे से हमला किया। इसी बीच उसके ताऊ महा सिंह का बेटा शमशेर उर्फ पप्पू वहां पर आया और दोनों पक्षों में बीच-बचाव करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद ने कहा कि संदीप ने उसे पीछे से पकड़ लिया और दीपक ने उसकी रिवॉल्वर छीनकर शमशेर उर्फ पप्पू को दो गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने उस पर भी गोली चलाई, लेकिन वह बच गया। आरोपी उसकी रिवाल्वर व मोबाइल लेकर भाग गए। हमले में घायल हुए शमशेर को गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले गए, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सूचना मिलने के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने विनोद की शिकायत पर संदीप, दीपक, तिजलकराज और राजेश के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश व लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस खानपुर अस्पताल व गांव लाठ पहुंची। पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर सुबूत जुटाए। दोनों पक्षों में जमीन के लिए लंबे समय से विवाद चल रहा है। 


गांव लाठ में जमीन के विवाद में युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मामले में मृतक के चचेरे भाई के बयान पर उसके दूसरे चाचाओं के चार बेटों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है। -इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, सदर गोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed