फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth beaten to death in Sonipat of haryana

सोनीपत: खाना बनाने से मना करने पर ढाबा संचालक पर किया जानलेवा हमला, आरोपी को समझौता करने के लिए बुलाकर पीट पीटकर मार डाला

Mon, 11 Oct 2021 05:39 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 11 Oct 2021 05:39 PM IST
सार

ढाबा संचालक ने खाना बनाने से मना किया तो उस पर तीन युवकों ने फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। घायल ढाबा संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं प्रदीप नाम के युवक ने तीनों को हत्या के प्रयास के मामले में समझौता करवाने के लिए बड़वासनी गांव में बुला लिया। वहां रात को उनके बीच झगड़ा हो गया। जिसमें घायल हुए कृष्ण की अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन
Youth beaten to death in Sonipat of haryana
पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन घायल ढाबा संचालक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गांव खानपुर कलां में ढाबा संचालक ने खाना बनाने से मना किया तो उस पर तीन युवकों ने फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। घायल ढाबा संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके बयान पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं हमलावरों को परिचित ने मामले में समझौता करवाने के नाम पर बड़वासनी बुलाने के बाद उन पर हमला कर दिया गया। जिसमें कृष्ण नाम के युवक की मौत हो गई। दो घायल है।
विज्ञापन



गांव खानपुर कलां के राकेश ने गांव में बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सामने भोला पंजाबी के नाम से ढाबा कर रखा है। राकेश ने सदर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि शनिवार रात को वह 10 बजे ढाबे पर था। इसी दौरान इको गाड़ी में गांव सरगथल का कृष्ण व दो और लोग आए और खाना खिलाने को कहा। राकेश ने कहा कि खाना बनाने वाला कारिंदा जा चुका है और अब वह खाना नहीं बना सकता है। इस पर तीनों ने उसे गाली दी और जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन



राकेश के अनुसार 15 मिनट बाद तीनों फरसे लेकर वापस आए और आते ही उस पर हमला कर दिया। राकेश के सिर पर हमला करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने हाथ अड़ा लिया। राकेश फर्श पर गिर गया और शोर मचाने पर हमलावर गाड़ी में बैठ कर कासंडा की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने रविवार रात को हत्या के प्रयास का मुकमदा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: सोनीपत में बड़ी वारदात: हसनपुर में युवक की पीट पीटकर हत्या, शव गांव के खेल मैदान में फेंका 


वहीं आरोप है कि रविवार रात को बड़वासनी के प्रदीप नाम के युवक ने तीनों को हत्या के प्रयास के मामले में समझौता करवाने के लिए बड़वासनी गांव में बुला लिया। वहां रात को उनके बीच झगड़ा हो गया। जिसमें प्रदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर कृष्ण व दो अन्य की बुरी तरह पिटाई कर दी। इनमें से एक युवक बचकर भाग गया। बाद में घायल कृष्ण व उसके साथी को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर कृष्ण की मौत हो गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बदन सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed