फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young man ran away after befriending the girl on social media

Haryana: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर पश्चिम बंगाल से किशोरी को लाया सोनीपत, छोड़कर भागा

Thu, 06 Apr 2023 12:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 06 Apr 2023 12:43 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल पुलिस ने सोनीपत पुलिस से संपर्क कर लड़की को बरामद कराया है। कागजी कार्रवाई के बाद किशोरी को उसके परिजनों व संबंधित पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Young man ran away after befriending the girl on social media
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की किशोरी से सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद युवक उसे हरियाणा के सोनीपत लाया और यहां पर छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने मामले की सूचना अपनी मां को दी। जिसके बाद उसके परिजनों ने वहां की पुलिस को अवगत कराया। जहां से सोनीपत पुलिस को बताया गया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर कागजी कार्रवाई के बाद उसके परिजनों व संबंधित पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की 17 वर्षीय किशोरी फेसबुक पर एक युवक के संपर्क में आई थी। इसके बाद युवक उसको लेकर वहां से दो माह पहले सोनीपत आ गया। उसने किशोरी को एक फैक्टरी में रखा। उधर किशोरी के परिजनों ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी थाना में उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


इसी बीच आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग गया। किशोरी ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया। बंगाल एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने यहां की यूनिट को किशोरी के बारे में सूचना दी। जिस पर राज्य अपराध शाखा के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर सोनीपत यूनिट ने किशोरी को गांव रतनगढ़ की फैक्टरी से बरामद कर लिया। लड़की की सीडब्ल्यूसी से काउंसलिंग करवाई गई। किशोरी को परिजनों व बंगाल पुलिस को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed