{"_id":"649e6355319a9d78ee0b74e8","slug":"young-man-died-on-spot-after-being-hit-by-car-in-sonipat-accident-happened-while-crossing-road-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: कार ने युवक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: कार ने युवक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
Fri, 30 Jun 2023 10:38 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 30 Jun 2023 10:38 AM IST
सार
सोनीपत के गांव सलीमसर ट्राली निवासी राजेराम ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनका बेटा प्रवेश दिल्ली के गांव हमीदपुर में अपनी बुआ कांता के पास गया था। वह देर शाम बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जब वह कुंडली फ्लाईओवर पर पहुंचा तो उसने बाइक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली फ्लाईओवर पर सडक़ पार कर रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव सलीमसर ट्राली निवासी राजेराम ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनका बेटा प्रवेश दिल्ली के गांव हमीदपुर में अपनी बुआ कांता के पास गया था। वह देर शाम बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जब वह कुंडली फ्लाईओवर पर पहुंचा तो उसने बाइक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। वह किसी काम से सडक़ पार करने लगा तो इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनके बेटे को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
जिससे उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने युवक को नागरिक अस्पताल सोनीपत में पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। अब पीजीआई रोहतक में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की सूचना पर कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पिता राजेराम के बयान पर अज्ञात कार चालक पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन