फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman dies in road accident in Sonipat of Haryana

सोनीपत: पति के साथ ढाबे पर खाना खाने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, मुरथल ढाबे पर जा रहा था दंपती 

Sun, 10 Apr 2022 07:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Apr 2022 07:21 PM IST
सार

अज्ञात वाहन की टक्कर से कार फ्लाईओवर पर पिलर से टकराई। दंपती रात को कार में सवार होकर दिल्ली से मुरथल ढाबे पर जा रहा था।

विज्ञापन
Woman dies in road accident in Sonipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में राई क्षेत्र में नेशनल हाईवे (एनएच)-44 पर गांव कुमासपुर से पहले सेक्टर-7 मोड़ स्थित फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दिल्ली पुलिस कर्मचारी की कार पिलर से टकरा गई। हादसे में सिपाही की पत्नी की मौत हो गई, जबकि वह घायल हो गया। दोनों दिल्ली से मुरथल ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


दिल्ली के बुध विहार निवासी बादल दहिया ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह दिल्ली पुलिस में सिपाही है। वह शनिवार रात करीब आठ बजे अपनी पत्नी दीपिका (27) के साथ कार में सवार होकर दिल्ली से मुरथल ढाबे पर खाना खाने आ रहा था। रात को जब वह सेक्टर-7 मोड़ स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचे तो अचानक किसी वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर पर बने पिलर से टकरा गई। हादसे में दोनोें घायल हो गए। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम और एंबुलेंस को हादसे की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक दीपिका की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं सिपाही बादल को उपचार दिलवाया गया। पुलिस ने मामले में बादल के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed