फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman commits suicide with two daughters by consuming poison in Sonipat of Haryana

Sonipat: घरेलू कलह में महिला ने दो बेटियों के साथ निगला जहर, तीनों की रोहतक PGI में मौत

Sat, 16 Jul 2022 09:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Jul 2022 09:27 PM IST
सार

मां और बेटियों की रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवाया। महिला के पिता के बयान पर पति के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Woman commits suicide with two daughters by consuming poison in Sonipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में लाल दरवाजा क्षेत्र में महिला ने दो बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने महिला के पिता के बयान पर उसके दामाद के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पानीपत के गांव नौल्था निवासी राजेंद्र ने सिविल लाइन थाना की ओल्ड चौकी पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी सीमा (40) की शादी 22 साल पहले लाल दरवाजा निवासी प्रमोद के साथ की थी। शादी के बाद उसके बेटी ने दो बेटियों भावना (20) व कृष्णा (16) व एक बेटे को जन्म दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रमोद उसकी बेटी को लगातार प्रताड़ित कर रहा था।
विज्ञापन


उसकी बेटी व बच्चों की पढ़ाई तक का खर्च प्रमोद नहीं दे रहा था। शनिवार को उसकी बेटी सीमा ने भावना और कृष्णा के साथ जहर खा लिया। तीनों की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई में उपचार के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना की ओल्ड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया है।। शवों का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा।

परिजनों को रोकर बुरा हाल, पति भागा 
रोहतक पीजीआई में पहुंचे परिजनों ने बताया कि भावना स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। कृष्णा दसवीं कक्षा में पढ़त रही थी। प्रमोद उन्हें घर का खर्च तक नहीं दे रहा था। पढ़ाई का खर्च देने में भी सीमा के साथ झगड़ा करता था। वह सब्जी बेचने का काम करता है। एक साथ घर में तीन सदस्यों की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। 

जहर खाने से महिला व उसकी दो बेटियों की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के पिता ने बेटी के पति पर आत्महत्या को विवश करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रविवार को तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। -इंस्पेक्टर सवित कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed