फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wife beat husband to death in Sonepat

Sonipat: पत्नी ने पति की पीट-पीटकर की हत्या, 10 साल पहले उत्तराखंड की युवती से की थी शादी

Mon, 06 Mar 2023 10:41 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 06 Mar 2023 10:41 AM IST
सार

सोनीपत में महिला ने पति को पीटकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार करीब 10 साल पहले उत्तराखंड की अंकिता के साथ मंदिर में शादी की थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Wife beat husband to death in Sonepat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

सोनीपत के गांव लाठ में महिला ने पति को पीटकर अधमरा कर दिया। हमले में घायल ग्रामीण की रोहतक में निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। ग्रामीण ने जब भांजी का फोन नहीं उठाया तो उसने पति से कहकर अपने मामा के घर पर पड़ोसियों को भेजा था। जिस पर ग्रामीण घर में बेसुध मिला था। मामले में मृतक की भांजी के पति ने सदर गोहाना थाना में अपने मामा ससुर की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतक की भांजी के पति गांव बुटाना निवासी युवक ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा
गांव बुटाना निवासी निकास चंद्र उर्फ सोनू ने सदर गोहाना थाना पुलिस को बताया कि उनकी शादी गांव माजरा निवासी सुमन के साथ हुई है। सुमन अपने ननिहाल गांव लाठ में नाना जयपाल के घर रहती थी। जिससे उसका ननिहाल के प्रति शुरू से ही लगाव है। सुमन का मामा चांद गांव लाठ में रहता था और दूसरा मामा कर्मबीर करीब दो दशक से परिवार सहित झज्जर के बहादुरगढ़ में रहता है। सुमन के मामा चांद ने करीब 10 साल पहले उत्तराखंड की अंकिता के साथ मंदिर में शादी की थी।
विज्ञापन


उनका एक आठ साल का बेटा यश है। सोनू ने बताया कि उनके मामा ससुर चांद अक्सर शराब पीते थे। जिससे अंकिता और चांद में झगड़ा रहता था। ऐसे में उनकी पत्नी सुमन यश को अपने साथ गांव बुटाना में रखती है। सोनू ने आरोप लगाया कि मामा ससुर चांद ने 5 दिन पहले उन्हें फोन कर बताया था कि अंकिता ने उसके साथ मारपीट की है। इसके बाद जब उनकी पत्नी सुमन ने 3 मार्च को अपने मामा चांद को फोन किया तो वह कॉल रिसीव नहीं कर रहे थे। उनकी पत्नी ने उन्हें अवगत कराया। जिस पर सोनू ने चांद के मौसेरे भाई गांव लाठ निवासी युद्धवीर को चांद के घर जाकर देखने को कहा था। इस पर युद्धवीर ने अपनी पत्नी को चांद के घर भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू ने पुलिस को बताया कि जब युद्धवीर की पत्नी रोशनी चांद के घर गई तो दरवाजा बंद था। उन्होंने धक्का देकर दरवाजा खोला तो अंदर चांद बेसुध पड़ा था। उनके मुंह से खून बह रहा था। पड़ोसियों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर में भर्ती कराया। वहां उन्हें गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां भी आराम नहीं होने पर परिजनों ने उन्हें रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मामले में सोनू के बयान पर उनके मामा ससुर चांद की पत्नी अंकिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed