फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villager shot in village Dubheta of Sonipat district

Sonipat: रंजिश में ग्रामीण के सीने में मारी गोली, हालत गंभीर, 10 लोग नामजद

Sun, 26 Jun 2022 09:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 Jun 2022 09:33 PM IST
सार

पुलिस ने घायल के बयान पर गांव के सहदेव सहित 10 लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Villager shot in village Dubheta of Sonipat district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo pic

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव दुभेटा में शनिवार देर रात रंजिश के चलते ग्रामीण के सीने में गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल को उपचार के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने उसके बयान पर गांव के 10 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


गांव दुभेटा निवासी सुमित ने गन्नौर थाना पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। 10-15 दिन पहले गांव के अमृत, उत्तम, सतीश व अन्य के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। उसके बाद ग्रामीणों की सहमति के बाद समझौता भी हो गया था। उसके बावजूद भी गांव का अमृत व उसके दोस्त उससे रंजिश रखे हुए थे।

विज्ञापन

 

शनिवार देर रात वह गांव के मंदिर के पास साइकिल का खेल देखने गया तो उस दौरान रमेश व उसके बेटे उत्तम ने उसके आगे बाइक लगाकर उसका रास्ता रोक लिया। वहीं दूसरी बाइक पर अमृत उर्फ पोपन, सहदेव, अंकित आए और उसे गालियां देते हुए पोपन ने सहदेव को गोली चलाने के लिए कहा। उसके बाद सहदेव ने उस पर गोली चला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गोली उसके सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि विकास व संजय उसे पकड़ने के लिए भागे और कप्तान ने हमले के समय उसका रास्ता रोका। पुलिस ने घायल सुमित के ब्यान पर सहदेव सहित 10 नामजद के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 



गांव दुभेटा में एक ग्रामीण को गोली मारने की शिकायत मिली है। जिस पर ग्रामीण के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर धीरज कुमार, थाना प्रभारी, गन्नौर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed