फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two women killed in car collision in Sonipat of Haryana

Sonipat: कार की टक्कर से ननद-भाभी की मौत, 11 जून को होने वाली बेटे की शादी का कार्ड देने आई थी महिला

Mon, 22 May 2023 09:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 22 May 2023 09:29 PM IST
सार

महिला गांव प्रीतमपुर में ननद के साथ बेटे की शादी का कार्ड देने आई थी। हादसे का शिकार हुई महिला के बेटे की 11 जून को शादी है। महिलाएं दिल्ली के गांव मुकुंदपुर व जहांगीरपुरी की रहने वाली थीं। नरेला के अस्पताल में दम तोड़ा है। 

विज्ञापन
Two women killed in car collision in Sonipat of Haryana
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के राई क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर गांव प्रीतमपुर के पास सड़क पार कर रहीं ननद-भाभी को कार से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया गया, जहां पर उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों ननद-भाभी शादी का कार्ड देने आई थीं।

विज्ञापन


गांव प्रीतमपुरा निवासी मुकेश ने पुलिस को बताया कि दिल्ली के जहांगीरपुरी की जगतारा अपनी ननद दिल्ली के गांव मुकुंदपुर की गायत्री के साथ उनके घर शादी का निमंत्रण देने के लिए आई थीं। गायत्री देवी उनकी रिश्तेदार हैं। जगतारा अपने बेटे की शादी कर रही थीं, जो 11 जून को है।
विज्ञापन


सोमवार शाम छह बचे शादी का कार्ड देने के बाद जब दोनों जाने लगीं तो वह भी उन्हें छोड़ने के लिए नेशनल हाईवे तक आया। तीनों पैदल ही सड़क पार कर रहे थे तो एक तेज रफ्तार कार ने जगतारा और गायत्री देवी को टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से दोनों को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है। मंगलवार को उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है। मंगलवार को उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। -बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed